Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्‍तान में बदलाव जारी, नवीन जोशी ने कइयों को इधर-उधर किया

यूपी में अखबार की लगातार पतली होती हालत के बीच हिंदुस्‍तान प्रबंधन ने कई फेरबदल किए हैं. हिंदुस्‍तान, लखनऊ के संपादक नवीन जोशी अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर आने वाले यूनिटों को कस रहे हैं. उनकी खास नजर कानपुर तथा बनारस यूनिट पर है. कई नई नियुक्तियों और तबादलों के बाद भी यूनिटों को लगातार झाड़ने पोछने का काम जारी है.

यूपी में अखबार की लगातार पतली होती हालत के बीच हिंदुस्‍तान प्रबंधन ने कई फेरबदल किए हैं. हिंदुस्‍तान, लखनऊ के संपादक नवीन जोशी अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर आने वाले यूनिटों को कस रहे हैं. उनकी खास नजर कानपुर तथा बनारस यूनिट पर है. कई नई नियुक्तियों और तबादलों के बाद भी यूनिटों को लगातार झाड़ने पोछने का काम जारी है.

इसकी शुरुआत फैजाबाद से हुई है. हिंदुस्‍तान, फैजाबाद के ब्‍यूरोचीफ आदर्श शुक्‍ला को बनारस भेजा जा रहा है. हिंदुस्‍तान, बनारस से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आदर्श तेरह साल के वनवास के बाद वापस वाराणसी लौट रहे हैं. आदर्श की जगह फैजाबाद में गोंडा ब्‍यूरोचीफ के रूप में तैनात आशुतोष पांडेय को भेजा जा रहा है. आशुतोष भी मूल रूप से बनारसी हैं. आइ-नेक्‍स्‍ट, वाराणसी से इस्‍तीफा देकर उन्‍होंने हिंदुस्‍तान, लखनऊ का दामन पकड़ा था, जिसके बाद उन्‍हें ब्‍यूरोचीफ बनाकर गोंडा भेज दिया गया था.

आशुतोष के स्‍थान पर हरदोई में ब्‍यूरोचीफ का प्रभार संभाल रहे कमर अब्‍बास को भेजा जा रहा है. कमर अब्‍बास काफी समय से हरदोई में तैनात थे. कमर की जगह हरदोई की जिम्‍मेदारी अजय शुक्‍ला को दिए जाने पर रजामंदी हो गई है. अजय फिलहाल लखनऊ सिटी में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. इसके पहले नवीन जोशी ने सीतापुर के ब्‍यूरोचीफ अखिलेश ठाकुर और रायबरेली के ब्‍यूरोचीफ गौरव अवस्‍थी की जिम्‍मेदारी आपस में बदल दी थी. वहीं बनारस में अनूप कर्णवाल और तृप्‍त चौबे के रूप में दो नए लोगों को टीम से जोड़ा गया है. जिन्‍हें क्रमश: चंदौली और मीरजापुर का ब्‍यूरोचीफ बनाए जाने पर रजामंदी हो गई है. संभावना है अगले कुछ दिनों में और बदलाव देखने को मिलेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sanjai

    August 3, 2011 at 2:43 pm

    Qmar abbas ne jor tor kar naveen joshi ko pata liya hai aaur Hardoi mei hi bijali chori karne aaur sarkari awas mei rahne ki kasam khayee hai………….
    Sanjai……….

  2. arun chaubey

    August 5, 2011 at 4:49 am

    tript chaubey ko badhai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...