हिंदुस्तान, गिरीडिह से अभय वर्मा और सिलाश सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. दोनों लोग रिपोर्टिंग से जुड़े हुए थे. पिछले आठ वर्षों से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इन्होंने अपनी नई पारी प्रभात के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है. बताया जा रहा है कि ये लोग इंक्रीमेंट और प्रमोशन न मिलने से नाराज चल रहे थे. इन दोनों का अलविदा कहना हिंदुस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
हिंदुस्तान, रमाबाईनगर (कानपुर देहात) से विकास कटियार ने इस्तीफा दे दिया है. वे ब्यूरोचीफ थे. उन्होंने अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ के साथ शुरू की है. उन्हें सब एडिटर बनाया गया है. वे आठ साल पहले हिंदुस्तान, कानपुर की लांचिंग से ही जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि प्रबंधन से विवाद के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया.












gulshan dwivedi
June 27, 2011 at 4:17 pm
bahai ho vikash jeeeeeee