हिंदुस्तान, रांची से खबर है कि क्राइम रिपोर्टर अमित कुमार से जबरदस्ती इस्तीफा ले लिया गया है. अमित की गलती बस इतनी थी कि उनसे क्राइम की एक खबर छूट गई थी. अमित की गिनती हिंदुस्तान के तेजतर्रार रिपोर्टरों में होती थी. अमित काफी समय से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इसके पहले भी वे कई अखबारों में कार्यरत रहे हैं.
दूसरी खबर यह है कि हिंदुस्तान, रांची के सीनियर रिपोर्टर नीरज सिन्हा तथा अनिल श्रीवास्तव का रिन्यूवल लेटर अब तक नहीं आया है. इसको लेकर उहापोह की स्थिति है. ये दोनों लोग काफी समय से हिंदुस्तान से जुड़े हुए हैं. अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इन लोगों का कांट्रैक्ट रिन्यूवल होगा भी या नहीं. इस संदर्भ में अनिल श्रीवास्तव को कॉल किया गया परन्तु उन्होंने फोन पिक नहीं किया, नीरज का फोन नॉट रिचेबल बताता रहा. सूत्रों का कहना है कि सारा मामला ऑफिसियल पॉलिटिक्स से जुड़ा हुआ है. इसके पहले पिछले साल अक्टूबर में फीचर एडिटर रहे घनश्याम श्रीवास्तव का नाम भी रिन्यूवल लिस्ट में नहीं आया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. बताया जा रहा है कि ऑफिसियल पॉलिटिक्स में एक खास वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है.











