हिंदुस्तान, रांची से घनश्याम श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर फीचर एडिटर थे. संभावना है कि वे अपनी पारी दिल्ली में तहलका मैगजीन के साथ शुरू कर सकते हैं. उन्हें यहां सीनियर न्यूज एडिटर बनाया जा सकता है. घनश्याम श्रीवास्तव पिछले 22 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. करियर की शुरुआत सन 88 में रांची से प्रभात खबर अंग्रेजी के साथ करने वाले घनश्याम 91 में प्रभात खबर हिंदी से जुड़ गए थे. सन 2000 में इन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया था. 2007 में यहां से इस्तीफा देने के बाद ये अमर उजाला, नोएडा के साथ जुड़ गए. 2008 में इन्होंने फिर से हिंदुस्तान, रांची का दामन थाम लिया था.
इधर, हिंदुस्तान, रांची में कांट्रैक्ट रिन्यूवल को लेकर भी काफी हलचल मचा हुआ है. 31 अक्टूबर तक कई लोगों का रिन्यूवल होना है. यहां जिस तरह का माहौल है उससे एक वर्ग विशेष के लोग खासे आतंकित हैं. उनको लग रहा है कि उनका कांट्रैक्ट रिन्यूवल नहीं किया जाएगा. ऐसे कई लोग दूसरे जगह संभावनाएं भी तलाश करने में जुट गए हैं.
दैनिक भास्कर, रांची से खबर है कि रिजनल हेड संजय चौधरी का पर प्रबंधन ने कतर दिया है. संजय के बारे में मिली कई शिकायतों के बाद प्रबंधन ने यह कदम उठाया है. उनसे फाइनेंशियल पॉवर भी ले लिया गया है. फिलहाल उन्हें रिजनल अखबारों की समीक्षा के काम में लगा दिया गया है. उनकी जगह मधुकर को रिजनल का प्रभारी बना दिया गया है.











