हिंदुस्तान को मोतिहारी में झटका लगा है. यहां से अमिताभ रंजन ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर ब्यूरोचीफ थे. मोतिहारी हिंदुस्तान के मुजफ्फरपुर यूनिट के अंतर्गत आता है. माना जा रहा है कि संस्थान द्वारा वादाखिलाफी से नाराज होकर अमिताभ रंजन ने अपना इस्तीफा दिया है. वे सात जुलाई से कार्यालय नहीं जा रहे हैं.
अमिताभ रंजन ने करियर की शुरुआत 1986 में नवभारत टाइम्स से की थी. इसके बाद ये राष्ट्रीय सहारा और दैनिक जागरण को भी अपनी सेवाएं दीं. 2002 में ये हिंदुस्तान से जुड़ गए. इन्हें पहले बगहा का ब्यूरोचीफ बनाया गया. इनके बारे में कहा जाता है कि ये कार्यालयों को पेपरलेस बना देते हैं यानी सारे सहयोगी कम्प्यूटर फ्रेंडली बना दिए जाते हैं. इसी साल जनवरी में इन्हें मोतिहारी का ब्यूरोचीफ बनाया गया था. इनका प्रमोशन करने और सेलरी बढ़ाने का भी वादा किया गया था, परन्तु प्रबंधन द्वारा कोई कदम नहीं उठाने पर इन्होंने इस्तीफा दे दिया. खबर है कि ये अपनी नई पारी किसी न्यूज चैनल से शुरू करने जा रहे हैं.
हिंदुस्तान, मोतिहारी से सुमित कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. इन्होंने अपनी नई पारी प्रभात खबर के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सुमित काफी समय से मोतिहारी की पत्रकारिता में सक्रिय हैं.












dr.k.r.godara
July 18, 2011 at 9:09 am
ana jana to laga reheta he ji
manoj
July 18, 2011 at 9:36 am
amitabh beuro chief nahi the
sachchibaat
July 19, 2011 at 9:23 am
amitabh nahi to kya aap the manoj ji bureao chief. ya fir aapake jha sahab or styarthi sahab the .