Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिन्‍दुस्‍तान, इटावा में घमासान, संपादक-प्रबंधक की टीम पहुंची

हिन्‍दुस्‍तान के इटावा ब्‍यूरो में फिलहाल सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यहां जारी घमासान का असर न्‍यूज और सर्कुलेशन दोनों पर पड़ रहा है. दो दिनों पूर्व हिन्‍दुस्‍तान, कानपुर के संपादक विशेश्‍वर कुमार और महाप्रबंधक नरेश पांडेय की टीम उठापटक शांत कराने तथा सर्कुलेशन को पटरी पर लाने के लिए इटावा पहुंची.

हिन्‍दुस्‍तान के इटावा ब्‍यूरो में फिलहाल सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यहां जारी घमासान का असर न्‍यूज और सर्कुलेशन दोनों पर पड़ रहा है. दो दिनों पूर्व हिन्‍दुस्‍तान, कानपुर के संपादक विशेश्‍वर कुमार और महाप्रबंधक नरेश पांडेय की टीम उठापटक शांत कराने तथा सर्कुलेशन को पटरी पर लाने के लिए इटावा पहुंची.

यहां चल रहा अंदरूनी घमासान उस समय सतह पर आ गया, जब इटावा के ब्‍यूरो चीफ सुभाष तिवारी ने इस्‍तीफा दे दिया. सुभाष के इस्‍तीफा देने के बाद इनसे सहानुभूति रखने वाले एजेंटों ने सर्कुलेशन को घटा दिया. इसका लाभ हिन्‍दुस्‍तान के प्रतिद्वंद्वी अखबारों को मिल रहा है. यह मुश्किल हिन्‍दुस्‍तान के सामने उस समय आई है, जब प्रदेश का विख्‍यात सैफई महोत्‍सव चल रहा है. सुभाष से नजदीकी रखने वाले पत्रकार भी यहां की खबरों को पूरी प्रमुखता से कवर नहीं कर रहे हैं.

इसे देखते हुए संपादक एवं महाप्रबंधक की टीम इटावा पहुंची. सभी की बात सुनने तथा  मामले को हल करने कराने का भी आश्‍वासन दिया. कुछ नोकझोंक भी हुई. कुछ झिड़की और प्‍यार की घुट्टी भी पिलाई गई, लेकिन मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है. सैफई के संवाददाता सुघर सिंह जाटव ने भी काम करने से इनकार कर दिया है.

गौरतलब है कि हिन्‍दुस्‍तान, इटावा में काफी समय से घमासान चल रहा है. कुछ महीने पहले ब्‍यूरो चीफ के रवैये आजिज आकर सीनियर रिपोर्टर संजय सक्‍सेना इस्‍तीफा दे दिया था. दूसरे रिपोर्टर ब्रजेश शुक्‍ल भी नमस्‍ते कह दिया था. कम्‍प्‍यूटर आपरेटर सचिन जैन भी इस्‍तीफा देकर कल्‍पतरू ज्‍वाइन कर लिए थे. एक रिपोर्टर ब्रजेश कुमार कई दिन तक कार्यालय नहीं आए. ऐसी स्थितियों के बाद प्रबंधन ने यहां की उठापटक को रोकने की कवायद शुरू कर दी.

इस कड़ी में अमर उजाला, औरैया के ब्‍यूरो चीफ संतोष पाठक को तोड़कर हिन्‍दुस्‍तान के साथ जोड़ा गया तथा उन्‍हें इटावा का प्रभार सौंपे जाने की तैयारी की गई. इसकी जानकारी मिलने के बाद ही ब्‍यूरो चीफ सुभाष त्रिपाठी ने इस्‍तीफा दे दिया. फिलहाल इटावा ब्‍यूरो की जिम्‍मेदारी बृजेश श्रीवास्‍तव संभाल रहे हैं. अब देखना है कि संपादक और जीएम की टीम के यहां से जाने के बाद स्थितियां कितनी बदलती हैं और कितना डैमेज कंट्रोल हो पाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rajendra mishra DD News Etawah

    December 17, 2010 at 1:18 pm

    Varistha patrakar Santosh tripathi ka estifa Hindustan etawah ke liye acche sanket nahi hain.Hindustan prabandhan ko etawah main ek eisha kabil patrakar mila tha jisane jame-jamae samacharpatron ke beech Hindustan ko ek mukam par pahnchaya tha

  2. Rajendra mishra DD News Etawah

    December 17, 2010 at 1:20 pm

    Varistha patrakar Santosh tripathi ka estifa Hindustan etawah ke liye acche sanket nahi hain.Hindustan prabandhan ko etawah main ek eisha kabil patrakar mila tha jisane jame-jamae samacharpatron ke beech Hindustan ko ek mukam par pahnchaya tha

  3. sachin jain

    December 17, 2010 at 1:39 pm

    Prabandan agar pehle hi chet jata to aj ye halat na hoti. pehle to prabhandan apni aakhe band kiye raha. log chode kar jate rahe, bad me Buro chief ko bhi jana pada. Subash ji ke samay me paper kon sa aasmaan par tha. prabhandan aankhe khole aur sahi – Galat ki pahichan kare. jinhone pehle chorda hai unki stithiya bhi samjhe. ab dekhte hai ki santosh pathak ji kya gul khilate hai. ye to bhavisya ke garbh me hai. kuch bhi ho prabhandan aur etawah dono ne milkar 1 acche khase akbhar ki what laga di.

  4. Rajendra mishra DD News Etawah

    December 17, 2010 at 1:53 pm

    Varistha patrakar Santosh tripathi ka estifa Hindustan etawah ke liye acche sanket nahi hain.Hindustan prabandhan ko etawah main ek eisha kabil patrakar mila tha jisane jame-jamae samacharpatron ke beech Hindustan ko ek mukam par pahnchaya tha

  5. vishnu pandey, ET

    December 17, 2010 at 2:40 pm

    I personally and professionally know Subhashji from a long time. He has always been an upright personality, who never chose to bow down even before the powers that be and delivering results better than expected, always. I know by my personal connections in my native place, Etawah, that the real reason behind Mr. Saxena and Shukla’s resignation poor remunerations. It had needlessly been connected with Subhash’s resignation.

    ANd I guess the editor of bhadas4media, should also put forth the view and opinion of Subhashji to present the entire situation in proper light to the entire journalist fraternity. I hope Yashwantji would take note of this.

  6. prdeep dhakar

    December 18, 2010 at 6:12 pm

    prdeep dhakar repotar desbandhu, sandhy prkash , krntikari shara , barli dist. raisen m.p. contakt no.9425654291 , fax 07486231791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...