हिन्दुस्तान, देवरिया की लांचिंग हो गई है. पिछले दिनों की उठा-पटक और गहमागहमी के बीच अखबार की कल जोरदार लांचिंग हुई. पर हॉकरों का मामला अभी हल नहीं हुआ है. अब भी गोरखपुर से प्रकाशित अखबार का उठान शुरू नहीं हुआ है. लांचिंग के समय मैनेजमेंट से जुड़े कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे.
गौरतलब है कि देवरिया में दो दिन पूर्व हिंदुस्तान को फ्री में बांटना पड़ा था. कुछ मुद्दों को लेकर हॉकरों के अखबार ही नहीं उठाया था. इसके पहले भी अखबार के वितरण को लेकर हिन्दुस्तान और जागरण के लोगों में बवाल हो चुका है.











