Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

हेडक्‍वार्टर में जुआ खेलते पुलिसकर्मियों ने मीडियाकर्मी के साथ मारपीट की

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस मुख्यालय से लगे पंचायत ऑफिस विकास भवन के निकट जुआ खेल रहे पुलिस कर्मियों का विजुअल बनाने की बात पर पुलिसकर्मियों ने एक मीडियाकर्मी की पिटाई कद दी.  उसके कैमरे से कैसेट निकालकर नष्‍ट कर दिया गया तथा कैमरा में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया. मीडियाकर्मियों ने इसकी शिकायत आईजी मुकेश गुप्‍ता से की. आईजी ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस मुख्यालय से लगे पंचायत ऑफिस विकास भवन के निकट जुआ खेल रहे पुलिस कर्मियों का विजुअल बनाने की बात पर पुलिसकर्मियों ने एक मीडियाकर्मी की पिटाई कद दी.  उसके कैमरे से कैसेट निकालकर नष्‍ट कर दिया गया तथा कैमरा में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया. मीडियाकर्मियों ने इसकी शिकायत आईजी मुकेश गुप्‍ता से की. आईजी ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

साधना टीवी एमपी-सीजी चैनल का कैमरामैन किसी समाचार के सिलसिले सीआईडी पहुंचा था कि तभी कैमरामैन चतुर मूर्ति वर्मा को 30-40 पुलिस कर्मी जुआ खेलते दिखलाई पड़ गए. इसमें खुले आम रुपयों का दांव लगाया जा रहा था. इसके बाद कैमरामैन ने जुआ खेलते पुलिसकर्मियों के विजुअल बनाने लगा. तभी जुआ खेलने वाले ड्राइवर तथा गनमैन पुलिस वालों ने देख लिया. पुलिसकर्मी उठे और तत्‍काल चतुरमूर्ति से उसका कैमरा छीन लिया. उसे पकड़कर सीआईडी कार्यालय के पास लाए. वहां उससे मारपीट कर कैमरा में तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद उसका टेप निकालकर उसे नष्‍ट भी कर दिया.

कैमरामैन चतुर मूर्ति ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी चैनल सहित कई मीडिया कर्मियों दी. इसके बाद कई मीडियाकर्मी मुख्‍यालय पहुंच गए तथा घटना की शिकायत आईजी मुकेश गुप्ता व एएसपी दीपांशु काबरा से की. आईजी मुकेश गुप्‍ता ने पहले तो पुलिसकर्मियों के जुआ खेलने की बात से ही इनकार कर दिया तथा कहा कि पुलिसकर्मी समय बिताने के लिए ताशपत्‍ती खेल रहे होंगे. पर मीडियाकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी देने के बाद उन्‍होंने इस घटना को निंदनीय बताते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया. रायपुर प्रेस क्‍लब समेत अनेक पत्रकार संगठनों ने इस घटना की निंदा की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mini sharma

    August 13, 2011 at 8:11 am

    Sayed media karmee ko yeh pata nahee hai kee police walo ke liye too saat khun bhee maaf hain……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...