Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

”1700 करोड़ में टीम खरीदने वाले किसी और तरीके से निकालते होंगे पैसा”

: सीएनईबी पर आज 8 बजे ‘जनता मांगे जवाब’ : ‘क्रिकेट में गिरावट तो काफी आई है, पर जब तक खिलाड़ियों में परफारमेंस दिख रहा है तब तक सबकुछ ठीक है, गड़बड़ तो तब शुरू होगी जिस दिन यह लगने लगेगा कि सचिन तेंदुलकर का बल्ला पता नहीं किस के लिए उठ रहा है। जब तक वो स्थिति नहीं आती तब तक सबकुछ बर्दाश्त किया जाता रहेगा।’  ये बातें वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन ने सीएनईबी के शो ‘जनता मांगे जवाब’ में कही। इस शो में पत्रकार अरविंद मोहन समेत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अतुल वासन, मिस दिल्ली का खिताब जीतनेवाली दिव्या और टेनिस खिलाड़ी अंकिता ने शिरकत की।

: सीएनईबी पर आज 8 बजे ‘जनता मांगे जवाब’ : ‘क्रिकेट में गिरावट तो काफी आई है, पर जब तक खिलाड़ियों में परफारमेंस दिख रहा है तब तक सबकुछ ठीक है, गड़बड़ तो तब शुरू होगी जिस दिन यह लगने लगेगा कि सचिन तेंदुलकर का बल्ला पता नहीं किस के लिए उठ रहा है। जब तक वो स्थिति नहीं आती तब तक सबकुछ बर्दाश्त किया जाता रहेगा।’  ये बातें वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन ने सीएनईबी के शो ‘जनता मांगे जवाब’ में कही। इस शो में पत्रकार अरविंद मोहन समेत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अतुल वासन, मिस दिल्ली का खिताब जीतनेवाली दिव्या और टेनिस खिलाड़ी अंकिता ने शिरकत की।

पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने कहा कि पहले खिलाड़ियों का पहला मकसद देश को जिताना होता था, पैसा कमाना पहले मकसद नहीं था। आज पैसा ऊपर आ गया है। खिलाड़ी चालाक और सेल्फिस हो गए हैं। क्रिकेटर आज अरबपति बन चुके हैं। साल में उन्हें एक-दो करोड़ मिल जाते हैं। वे आज ग्लैमर ब्‍वॉय बन गए हैं। हरेक के पास फरारी है। विज्ञापनों में भी आज सिर्फ बड़े खिलाड़ियों का ही नाम इस्तेमाल किया जाता है। आज 1700 करोड़ में एक टीम खरीदी जाती है। जो निवेशक पैसा लगा रहा है वह अपना पैसा निकालना चाहता है। हिसाब लगाने पर तो लगता है कि इतने पैसे में टीम खरीदना घाटे का सौदा है। निवेशक निश्चित ही अपनी पूंजी कहीं और से किसी और तरीके से निकालते होंगे, पर पता नहीं कैसे। अतुल ने कहा कि क्रकेट आज कैश काउ बन गया है। रणजी के मैच में कोई दर्शक नहीं जाता और आईपीएल मैच के टिकट ही नहीं मिल पाते।

अतुल ने कहा कि खेलों में राजनेताओं की जरूरत है। अतुल ने कहा कि क्रिकेट ने राजनेताओं को अच्छा मंच दिया है। राजनेता आज क्रिकेट पर प्रतिक्रियाएं और इंटरव्यू देते रहते हैं। इससे उनकी इमेज बन रही है। और जगह पहचान बने न बने क्रिकेट में आकर जरूर बन जाती है। राजनेता चयन बोर्ड में आना चाहते हैं। राजनेताओं की वजह से कोई गलत खिलाड़ी टीम में आ जाता हो ऐसा नहीं है, प्रतिभा होगी तो कहीं का भी खिलाड़ी टीम में आ जाएगा।

टेनिस खिलाड़ी अंकिता ने कहा कि देशप्रेम को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आज क्रिकेट को आगे लाकर बाकी खेलों को पीछे छोड़ दिया गया है। क्रिकेट को इतना आगे कर दिया गया है कि बाकी खेलों के लिए कोई जगह ही नहीं बची। सारे प्रोमोटर क्रिकेट को ही आगे बढ़ाने में लगे हैं। इससे बाकी खेल पीछे चले गए हैं। बाकी खेलों को भी प्रायोजक मिलने चाहिए। ये तो इस हाथ दे उस हाथ ले का मामला है। अंकिता ने कहा कि आज सारा फोकस क्रिकेट पर ही है।

मिस दिल्ली का खिताब जीतनेवाली दिव्या ने कहा कि क्रिकेट आज एक फिनिश प्रोडक्ट बन गया है और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए इसमें गलैमर वगैरह का इस्तेमाल हो रहा है। चीयर लीडर्स जब हर चौकों-छक्कों पर नाचती हैं तो बुरा नहीं लगता। ग्लैमर की वजह से एसे लोग भी क्रिकेट मैच देखने चले जाते हैं जिनका क्रिकेट से कोई वास्ता नहीं होता। वे तो मॉडलों और स्टार्स को ही देखने जाते हैं। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण 7 मई शनिवार को रात 8 बजे और रविवार की सुबह 11 बजे  होगा। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...