Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सहारा ने निवेशकों से 19,000 करोड़ रुपए उगाहे

मुंबईः सहारा समूह की कंपनी सहारा कमोडिटीज ने निवेशकों से भारी भरकम रकम उगाह ली है। बुधवार को कंपनी ने इस बात की जानकारी सैट को दी है। सुब्रत रॉय की कंपनी सहारा कमोडिटीज ने 19,000 करोड़ रुपए की यह विशाल राशि अप्रैल 2008 से लेकर अब तक उगाही है। यह राशि ऑप्शनली फुली कनवर्टिब्ल डिबेंचर्स (ओएफसीडी) के जरिये उगाही गई है।

मुंबईः सहारा समूह की कंपनी सहारा कमोडिटीज ने निवेशकों से भारी भरकम रकम उगाह ली है। बुधवार को कंपनी ने इस बात की जानकारी सैट को दी है। सुब्रत रॉय की कंपनी सहारा कमोडिटीज ने 19,000 करोड़ रुपए की यह विशाल राशि अप्रैल 2008 से लेकर अब तक उगाही है। यह राशि ऑप्शनली फुली कनवर्टिब्ल डिबेंचर्स (ओएफसीडी) के जरिये उगाही गई है।

सैट यानी सिक्योरिटीज ऐपीलेट ट्रिब्युनल इस मामले में सेबी और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को दोषी ठहरा रहा है। उसका कहना है कि इन दोनों ने ही कंपनी को निवेशकों से पैसे उगाहने की अनुमति दी जिसके कारण सहारा कमोडिटी ने इतनी बड़ी रकम उगाह ली।

सहारा कमोडिटीज का पहले नाम सहारा इंडिया रियल एस्टेट था। कंपनी ने बताया है कि उसने एक करोड़ 21 लाख निवेशकों से 17,656 करोड़ रुपए उगाहे हैं। इसने इसमें से 6,000 करोड़ रुपए रियल एस्टेट में लगाए हैं जो अब बढ़कर 36,000 करोड़ रुपए हो गए हैं।

सैट इस समय सहारा की अपील पर सुनवाई कर रहा है। सेबी ने उस पर तथा एक और कंपनी पर बाज़ार से धन न उगाहने का आदेश दे रखा है। इसके अलावा कंपनियों के डायरेक्टरों पर भी इसी तरह का बैन लगाया गया है। साभार : भास्‍कर

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...