Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

और आगे बढ़ा देश का नम्‍बर 2 अखबार

2011 की पहली तिमाही के इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) के ताजा नतीजों के मुताबिक हिन्दुस्तान ने दैनिक भास्कर पर बढ़त और बढ़ा ली है। साथ ही हिन्दुस्तान ने देश के प्रमुख अखबारों में नंबर दो के पायदान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। दैनिक भास्कर के कुल 3.34 करोड़ पाठकों के मुकाबले हिन्दुस्तान की कुल पाठक संख्या 3.66 करोड़ दर्ज की गई है।  2010 की चौथी तिमाही के बाद से हिन्दुस्तान ने 14 लाख और पाठक जोड़े हैं।

2011 की पहली तिमाही के इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) के ताजा नतीजों के मुताबिक हिन्दुस्तान ने दैनिक भास्कर पर बढ़त और बढ़ा ली है। साथ ही हिन्दुस्तान ने देश के प्रमुख अखबारों में नंबर दो के पायदान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। दैनिक भास्कर के कुल 3.34 करोड़ पाठकों के मुकाबले हिन्दुस्तान की कुल पाठक संख्या 3.66 करोड़ दर्ज की गई है।  2010 की चौथी तिमाही के बाद से हिन्दुस्तान ने 14 लाख और पाठक जोड़े हैं।

हिन्दुस्तान की पाठक संख्या में वृद्धि का सिलसिला आईआरएस के पिछले 8 दौर से जारी है। पिछले एक वर्ष में हिन्दुस्तान ने 72 लाख नए पाठक जोड़ते हुए देश के सबसे तेजी से बढ़ते अखबार का रुतबा बनाए रखा। हिन्दुस्तान की इस बढ़त का केंद्र रहा यूपी जहां इसे पिछले एक वर्ष के दौरान 49 लाख नए पाठकों ने अपनाया। यूपी में 1.37 करोड़ पाठकों के साथ हिन्दुस्तान के पाठक परिवार की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत है।

बिहार हिन्दुस्तान का गढ़ है और यहां इसका परचम अब भी पूरी शान से लहरा रहा है। यह वह सूबा है जहां 84 प्रतिशत पाठकों के हाथ में हिन्दुस्तान है। पिछले एक वर्ष के दौरान इस राज्य के 9 लाख और पाठकों ने हिन्दुस्तान को अपनाया है। झारखंड में पिछले एक वर्ष में 11 लाख नए पाठक हिन्दुस्तान से जुड़े। यहां 50 लाख से ज्यादा पाठकों वाला यह अकेला दैनिक है।

संस्करण की औसत पाठक संख्या (एआईआर) में के लिहाज से भी हिन्दुस्तान देश का सबसे तेजी से बढ़ता अखबार है। हिन्दुस्तान का एआईआर 1.18 करोड़ है, यह संख्या पिछले साल के 19 लाख पाठकों के अतिरिक्त है। एचएमवीएल के सीईओ अमित चोपड़ा ने कहा, ‘एक खास रणनीति ने हिन्दुस्तान को सबसे तेजी से बढ़ता अखबार बनाया है और हमें यकीन है कि यह रफ्तार आगे भी बनाए रखेंगे।’

हिन्दुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर के मुताबिक, ‘पाठक संख्या में शानदार बढ़त की यह कहानी नए विचारों, डिजाइन और सामग्री के मोर्चे पर अथक मेहनत से लिखी गई है। मुझे भरोसा है यह दौर जारी रहेगा।’

यह खबर हिंदुस्‍तान ने अपने प्रथम पेज पर प्रकाशित किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ajitabh

    June 18, 2011 at 11:30 am

    Aku sir ke leadership me Hindustan aur aage jayega..ise nai uchai ko chhuna hai

  2. Avneet Singh

    June 18, 2011 at 11:42 am

    Keep it up… Jai Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...