Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

जे डे हत्‍याकांड : सात शूटर गिरफ्तार, छोटा राजन पर शक

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वरिष्ठ पत्रकार ज्योर्तिमय डे की हत्या के मामले में सात लोगों को हिरासत में लेते हुए इस हत्याकांड को सुलझाने का दावा किया है. गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्‍ध आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने सभी को चार जुलाई तक न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया. इन सभी की गिरफ्तारी महाराष्‍ट्र के अलावा दूसरे प्रदेश से की गई है.

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वरिष्ठ पत्रकार ज्योर्तिमय डे की हत्या के मामले में सात लोगों को हिरासत में लेते हुए इस हत्याकांड को सुलझाने का दावा किया है. गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्‍ध आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने सभी को चार जुलाई तक न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया. इन सभी की गिरफ्तारी महाराष्‍ट्र के अलावा दूसरे प्रदेश से की गई है.

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक यह कॉन्ट्रैक्ट मर्डर है,  परन्‍तु इसके पीछे के उद्देश्य को अभी स्पष्ट करने से क्राइम ब्रांच ने इनकार किया है. सूत्रों की मानें तो छोटा राजन ने जे डे की हत्‍या करवाई है.  जिन सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे छोटा राजन के लिए काम कर रहे थे.  सूत्रों का कहना है कि आशंका छोटा राजन पर जाहिर की जा रही है, परन्‍तु पूरा सच जांच के बाद ही सामने आ पाएगा. सभी को छोटा राजन का शूटर बताया जा रहा है.

गौरतलब है कि छोटा राजन का जेडे के साथ पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था. सूत्रों का कहना है कि हत्‍यारों को पता नहीं था कि जे डे पत्रकार हैं. सातों संदिग्‍ध आरोपियों की तीन अलग-अलग जगहों से हुई है. रामेश्‍वरम और मुंबई से तीन-तीन तथा शोलापुर से एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया गया है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने यह केस सुलझा लेने का एलान किया है. उन्होंने ये भी बताया कि हत्‍या की गुत्‍थी सुलझाने वाली पुलिस टीम को 10 लाख रुपये के ईनाम दिया जाएगा.

गौरतलब है कि मुंबई के अंग्रेजी के अखबार ‘मिड डे’  के लिए काम करने वाले वरिष्‍ठ पत्रकार डे (56 वर्ष ) की 11 जून को उपनगर पवई में मोटरसाइकिल सवार चार हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. डे को बहुत पास से गोली मारी गई थी. तभी माना गया था कि इस हत्‍या को पेशेवर हत्‍यारों ने अंजाम दिया है. जेडे के शरीर में पांच गोलियां लगी थीं.

इस हत्‍या के बाद सनसनी फैल गई थी.  तेल माफिया, चंदन तस्‍कर से लेकर अंडवर्ल्‍ड तक पर हत्‍या कराने की आशंका जाहिर की गई. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया परन्‍तु पूछताछ के बाद उन्‍हें छोड़ दिया गया. इधर, पत्रकार तथा मुंबई हाई कोर्ट का भी दबाव पुलिस और क्राइम ब्रांच के ऊपर था. जिसके चलते क्राइम ब्रांच की टीम चारों तरफ हाथ पैर मार रही थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rohit K Gupta

    June 27, 2011 at 11:42 am

    जिस तरह से जे डे जी के हत्यारों को आज पकड़ा गया और उन हत्यारों के चेहरे को पुलिस के आलाधिकारी छुपा रहे है कहीं ना कहीं लगता है की इसमे भी कोई राज़ है ???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...