विजय मनोहर राव टाले ने दैनिक भास्कर, औरंगाबाद के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें सर्कुलेशन मैनेजर बनाया गया है. वे इसके पहले दैनिक देशोन्नति से जुड़े हुए थे. वे देशोन्नति को जलगांव तथा नागपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बारह साल के अपने करियर में विजय दैनिक गांवकरी के साथ भी जुड़े रहे हैं.
पंजाब केसरी, जम्मू से सतपाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. वे कहां ज्वाइन कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. सतपाल की पंजाब केसरी संग यह दूसरी पारी थी. बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले छह महीने से तनख्वाह नहीं मिली थी, जिससे नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया. अपनी पहली पारी में वे इस कार्यालय के ब्यूरोचीफ रह चुके थे. अब जम्मू ऑफिस में केवल तीन रिपोर्टरों के सहारे काम चल रहा है.











