Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

क्‍या यही है भास्‍कर की पत्रका‍रिता का स्‍टैंडर्ड!

आखिर, मीडिया ऐसा क्यों है। सूचनाओं और समाचारों को सलीके से प्रस्तुत करना तो शायद हम भूल ही गए हैं। पिछले दिनों दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर एक खबर पढ़ी ‘बाबा रामदेव ने खुद को बताया भगवान राम और महात्मा गांधी’। हेडिंग के नीचे मैटर भी पढ़ा। लेकिन मुझे बाबा रामदेव के बयान से ऐसा कुछ कहने की बू नहीं आई। खबर में रामदेव के हवाले से लिखा गया है- ‘मैं तो वही कर रहा हूं जो महात्मा गांधी और भगवान राम ने किया था। जब भगवान राम को नहीं बख्शा गया तो वे मुझे कैसे छोड़ सकते हैं।’

आखिर, मीडिया ऐसा क्यों है। सूचनाओं और समाचारों को सलीके से प्रस्तुत करना तो शायद हम भूल ही गए हैं। पिछले दिनों दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर एक खबर पढ़ी ‘बाबा रामदेव ने खुद को बताया भगवान राम और महात्मा गांधी’। हेडिंग के नीचे मैटर भी पढ़ा। लेकिन मुझे बाबा रामदेव के बयान से ऐसा कुछ कहने की बू नहीं आई। खबर में रामदेव के हवाले से लिखा गया है- ‘मैं तो वही कर रहा हूं जो महात्मा गांधी और भगवान राम ने किया था। जब भगवान राम को नहीं बख्शा गया तो वे मुझे कैसे छोड़ सकते हैं।’

इसी बयान को हमारे इतने बड़े मीडिया प्रतिष्ठान ने जिस तरीके से छापा, वह बहुत गलत लगा। रामदेव के इस बयान से कहीं नहीं झलकता कि वे खुद को भगवान राम या महात्मा गांधी कह रहे हैं। क्या आपको लगा? अंत में पाठकों की राय मांगी गई है। लिखा है- बाबा रामदेव के विचारों और कार्ययोजना पर आपकी क्या राय है? क्या उनके द्वारा अपने मुंह से अपनी तुलना भगवान राम और महात्मा गांधी से करना शोभा देता है? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर सबमिट करें और दुनिया भर के पाठकों से शेयर करें।

सवाल है कि क्या यह जिम्मेदार पत्रकारिता है? कम से कम मुझे यह जिम्मेदार पत्रकारिता नहीं लगती। इस समाचार में कुछ अन्य अच्छी बातें भी हैं, जिन्हें हाईलाइट किया जा सकता था। जैसे कि राजनीतिक सुधार देश की बड़ी जरूरत, तेलंगाना के लिए आत्महत्याएं न करें आदि। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मात्र सनसनी फैलाने के लिए इस तरह से खबर पेश की गई होगी या फिर सरकार से पैसा लेकर। क्योंकि रामदेव सरकार के खिलाफ लगातार बोल रहे हैं और सरकार उनके खिलाफ।

लगातार विभिन्न खबरों पर नजरें रहती हैं और इसलिए प्रतिक्रियाएं भी होने लगती हैं। यह एक स्वाभाविक दिमागी क्रिया है। जब से बाबा रामदेव और सरकार के बीच विवाद पैदा हुआ है, तब से दैनिक भास्कर ने रामदेव के खिलाफ समाचार प्रकाशित किए हैं। उनके लिंक हैं-

योग गुरु बाबा रामदेव : साइकिल से स्कॉटलैंड तक की सवारी

रामदेव के बाबा बनने की पूरी कहानी

बाबा रामदेव ने खुद को बताया भगवान राम और महात्मा गांधी

इन हेडिंग्स पर क्लिक करके आप पूरी खबरें पढ़ सकते हैं और देख सकते हैं ‘पत्रकारिता का स्टैंडर्ड’।

लेखक मलखान सिंह पत्रकार हैं तथा इनदिनों वेब पत्रकारिता में जमे हुए हैं. उनका यह लेख उनके ब्‍लॉग दुनाली से साभार लिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ramesh

    March 27, 2011 at 11:54 am

    are likhne wale tughe naukari kaise mili hm batae hain. inko dube ji ne nikal diya bechre 1857 mein naukri karni padi vo bhi kaise mili sanjay kumar teri sbke sath soti thi tbi to. kahan naukri mili tughe teri bibi sabke sath soti hai ha.

  2. chandan

    March 27, 2011 at 2:05 pm

    malkhan singh jaise patrakaron ko salam hai.. jo media ki kartooton par nighaah rakhkar.. unko unka standard batate rahte hai aur janta ko bhi aagah karte hai……

  3. raju

    March 27, 2011 at 6:23 pm

    darasal baba inko vigyapan nahi dete ye inki taition hai or baba ke virodhi inko vigyapan dete hai ye inki mazburi hai, baba deshhit ki bat karte hai or ye hai ek businessmen, ab baba ke khilaf likhente to hi kam chalega na. kuchh bhi likh do janta to sab janti hai.

  4. rishi naagar

    March 27, 2011 at 7:04 pm

    Bhai isme mujhko koi galat baat nazar nahi ayee…yeh sachai bhi to saamne aani hi chahiye

  5. rajesh bobde

    March 28, 2011 at 5:17 am

    yeh heading shayad ratri 10 ke bad ka hei jab heading dene wala office nahi hokar beer bar se page lagane wale ko nirdesh de raha honga eske liea BHASKAR ka mangement jimmedar nahi hei lekin wah eski khabar le sakta hei, akhir yeh galti kisse huie, ho sakta ho heading lagane wala shayad =====……………ho,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...