Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी ने किया विज्ञापन के लिए स्‍टार इंडिया से समझौता

एनडीटीवी ग्रुप अब अपने तीन चैनलों तथा वेबसाइट को विज्ञापन उपलब्‍ध कराने के लिए स्‍टार इंडिया के साथ करार कर लिया है. अब एनडीटीवी के इन चैनलों के लिए विज्ञापन स्टार इंडिया की एड सेल्स टीम हैंडल करेगी. दोनों ग्रुपों के बीच यह समझौता पांच सालों के लिए हुआ है. इस समझौते के साथ ही स्टार इंडिया को एनडीटीवी इंडिया के वाणिज्यिक अधिकार प्राप्‍त हो गए हैं. इसके साथ ही लगभग नौ साल के बाद प्रणव राय और रूपर्ट मर्डोक एक साथ आ गए हैं.

एनडीटीवी ग्रुप अब अपने तीन चैनलों तथा वेबसाइट को विज्ञापन उपलब्‍ध कराने के लिए स्‍टार इंडिया के साथ करार कर लिया है. अब एनडीटीवी के इन चैनलों के लिए विज्ञापन स्टार इंडिया की एड सेल्स टीम हैंडल करेगी. दोनों ग्रुपों के बीच यह समझौता पांच सालों के लिए हुआ है. इस समझौते के साथ ही स्टार इंडिया को एनडीटीवी इंडिया के वाणिज्यिक अधिकार प्राप्‍त हो गए हैं. इसके साथ ही लगभग नौ साल के बाद प्रणव राय और रूपर्ट मर्डोक एक साथ आ गए हैं.

गौरतलब है कि नौ साल पहले एनडीटीवी स्‍टार न्‍यूज को कंटेंट प्रोवाइड करती थी. अब तक एनडीटीवी के लिए राज नायक के स्‍वामित्‍व वाली ऐडेम वेंचर्स विज्ञापन जुटाने का काम कर रही थी. नायक की कंपनी एनडीटीवी लिमिटेड के तीन चैनलों एनडीटीवी 24×7, एनडीटीवी प्रॉफिट, गुड टाइम्‍स और एनडीटीवी डॉट कॉम के लिए विज्ञापन जुटा रही थी. इसके साथ ही राज नायक की कंपनी और एनडीटीवी का करार भी खतम हो गया है.

ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई प्रतिस्‍पर्धी नेटवर्क अपने लिए आय जुटाने की जिम्‍मेदारी दूसरे नेशनल ब्रॉडकास्‍टर को सौंप रहा है. ज्‍यादातर टेलीविजन कंपनियां खुद की मार्केटिंग टीम तैयार करती हैं. गौरतलब है कि पिछले साल दिसम्‍बर में एनडीटीवी ने अपने चैनलों के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के लिए स्‍टार डेन के साथ समझौता किया है.

इसके पहले एनडीटीवी के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन का जिम्‍मा वन एलायंस के पास था. अब एड सेल की जिम्‍मेदारी स्‍टार इंडिया के पास आ जाने के बाद एनडीटीवी के समस्‍त वाणिज्यिक अधिकार स्‍टार इंडिया के पास आ गया है. सूत्रों का कहना है कि दोनों कंपनियों के बीच सालाना दो से ढाई सौ करोड़ के बीच का समझौता हुआ है. इन पांच सालों में सब कुछ ठीक रहा तो करार को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...