Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टार न्यूज में 650 रुपये प्रति घंटे की दर से स्क्राल बुक कराएं

अपनी खबरों तथा बेहतरीन समाचार कवरेज करने वाले न्‍यूज चैनल के रूप में पहचान रखने वाला स्‍टार न्‍यूज भी लोकल चैनलों की कटेगरी में आ गया है. घबराइये मत, खबरों के मामले में नहीं बल्कि विज्ञापन दर के मामले में. अब आप भी स्‍टार न्‍यूज पर आप कुछ घंटों तक पट्टी पर अपना नाम, पता या जो कुछ भी चाहें लोगों को दिखा सकते हैं, बिल्‍कुल ही सस्‍ती दर पर.

अपनी खबरों तथा बेहतरीन समाचार कवरेज करने वाले न्‍यूज चैनल के रूप में पहचान रखने वाला स्‍टार न्‍यूज भी लोकल चैनलों की कटेगरी में आ गया है. घबराइये मत, खबरों के मामले में नहीं बल्कि विज्ञापन दर के मामले में. अब आप भी स्‍टार न्‍यूज पर आप कुछ घंटों तक पट्टी पर अपना नाम, पता या जो कुछ भी चाहें लोगों को दिखा सकते हैं, बिल्‍कुल ही सस्‍ती दर पर.

जी हां, स्‍टार न्‍यूज ने अब अपने स्‍क्राल पर विज्ञापन या अन्‍य कोई चीज प्रसारित करने का दर 650 रुपये प्रति घंटे निर्धारित कर दिया है. हालांकि इसके साथ शर्त यह भी है कि यह विज्ञापन कम से कम आठ घंटे तक के लिए तो देना ही होगा. यानी विज्ञापन देने वाले को जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी. काफी समय ये यह दर चल रहा है.

अब इसे स्‍टार की खराब आर्थिक हालत समझे या फिर लोगों की औकात के हिसाब से दिया गया ऑफर, पर अब आपके पास साढ़े छह सौ रुपये का आठ गुना पैसा है तो आप स्‍टार की पट्टी पर अपने को देख सकते हैं. स्‍टार की तरफ से स्‍क्राल बुक कराने वालों को बकायदा रसीद भी दी जाती है ताकि उसकी और संस्‍थान दोनों की विश्‍वसनीयता बनी रहे. अगर स्‍टार न्‍यूज जैसा चैनल ये उपाय करने को मजबूर है तो अन्‍य चैनलों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

स्‍टार

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Anshul Srivastava

    March 31, 2011 at 10:29 am

    ARE YE BHI MAHEGA HAI BHAI

  2. sk ashish

    April 3, 2011 at 7:02 am

    अरे यार
    यह तो बहुत ही सस्ता है क्योकि हमारे यहाँ से निकलने वाले समाचार पत्रों में विज्ञापन देने की भी बात करे तो वो भी शायद इस से महंगा ही पड़ेगा

  3. Siddharth Sharma

    May 1, 2011 at 6:40 pm

    ye mssg jisne bhi bheja hai or ya ye RO rakesh ke naam hai … agar is rate per MP se business chahiye to contact kare mujhse.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...