हिंदुस्तान, बरेली से मोहम्मद दानिश ने इस्तीफा दे दिया है. वे मार्केटिंग विभाग में कार्यरत थे. उन्होंने अपनी नई पारी दैनिक जागरण के साथ बरेली में शुरू की है. उन्हें असिस्टेंट मैनेजर बनाया गया है. बताया जा रहा है कि दानिश हिंदुस्तान के कुछ वरिष्ठों की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे थे. संभावना है कि मार्केटिंग से दो और विकेट गिरेंगे.
दूसरी खबर ये है कि दैनिक जागरण, बरेली में कार्यरत अभिषेक आनंद का तबादला कर दिया गया है. उन्हें बरेली से मुरादाबाद यूनिट भेज दिया गया है.











