Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

नेपाल की पत्रकारिता पर पुस्तक प्रकाशन के लिए मिला अनुदान

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के जनसंचार विभाग के सहायक प्रो. डॉ. कौशल कुमार पांडे को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसन्धान परिषद ने नेपाल में जनमाध्यमों का विकास एवं प्रवृत्तियां विषयक शोध प्रबंध को प्रकाशित करने के लिए 50  हजार का अनुदान दिया हैं. यह शोध कार्य डॉ. पांडे ने मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान काशी विद्यापीठ वाराणसी के निदेशक प्रो. ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में पीएचडी उपाधि हेतु 2007 में किया हैं.

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के जनसंचार विभाग के सहायक प्रो. डॉ. कौशल कुमार पांडे को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसन्धान परिषद ने नेपाल में जनमाध्यमों का विकास एवं प्रवृत्तियां विषयक शोध प्रबंध को प्रकाशित करने के लिए 50  हजार का अनुदान दिया हैं. यह शोध कार्य डॉ. पांडे ने मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान काशी विद्यापीठ वाराणसी के निदेशक प्रो. ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में पीएचडी उपाधि हेतु 2007 में किया हैं.

पत्रकारिता विषय में पहली बार नेपाल की पत्रकारिता पर यह शोध कार्य हुआ हैं. इसमें नेपाल का इतिहास, नेपाल में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का विकास एवं प्रवृत्तियां, नेपाल की न्यूज़ समिति राष्ट्रीय समाचार सेवा आदि पर गहन अध्ययन हैं. भारतीय सामाजिक अनुसन्धान विज्ञान परिषद ने इस कार्य को 500  प्रतियों में प्रकाशित करने हेतु 50 हजार का अनुदान दिया हैं. निश्चित रूप से यह पत्रकारिता के छात्रों के लिए लाभदायक होगी. इसका प्रकाशन क्लासिकल पब्लिसिंग कंपनी नई दिल्ली द्वारा किया जायेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. कुमार सौवीर, महुआ न्‍यूज, लखनऊ

    April 17, 2011 at 8:35 am

    पहले तो डाक्‍टर कौशल कुमार पाण्‍डेय को बधाई।
    तद्उपरांत, भारतीय सामाजिक अनुसंधान विज्ञान परिषद की निंदा।
    अरे परिषद वालों। पचास हजार रूपये में तो इतने बडे विषय की पुस्‍तक के छपने में ही खर्च हो जाएगा, फिर अनुसंधान का खर्च कैसे पूरा होगा। क्‍या यह बात भेजे में नहीं आयी आप लोगों के। कम्‍म्‍म्‍म्‍म्‍माल है आपकी मेधा।
    दरअसल, सरकारी कामकाज के तौरतरीके ऐसे ही शर्मनाक होते हैं, यह बात एक बार फिर साबित तो हो ही गयी।
    अब यह कौशल पांडेय पर निर्भर करता है कि वे इस चुनौती को किस तरह पूरा करते हैं। मेरे योग्‍य कोई जरूरत हो तो बताइयेगा।
    और हां, अगर जरूरत पडे तो नेपाल की पत्रकारिता पर श्रद्धेय आनंद स्‍वरूप वर्मा से जरूर सम्‍पर्क कीजिएगा। उनकी नेपाल की राजनीति और पत्रकारिता पर गहरी दृष्टि है
    । पता है— क्‍यू-63, सेक्‍टर-12, नोएडा।
    कुमार सौवीर, महुआ न्‍यूज, लखनऊ

  2. r pratap

    April 17, 2011 at 11:54 am

    kausal ki aap ko badhai ho.
    upar kumar sauvir ji ka comment padha mahua news ke hain. inhone likha hai ki ansandhan kaise pura hoga .are mahodaya puri khabar to padhiye anusandhan ho chuka hai uske bad pustak publish ho rahi hai.

    aap ka koi dosh nahi hai jaldibazi ki aadat hi aaj kal k patrakaro ko piche le jarahai hai aur dusare ki nida karne ke pahale puri sachai ka bhi pata nahi karte.

  3. रिंकू सिंह

    August 6, 2011 at 4:41 pm

    काशी विद्यापीठ में तो फर्जी शोध होते हैं,वहाँ का पत्रकारिता विभाग तो चौर्यकला में निष्णात है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...