पुराना बवाल खत्म नहीं हो रहा है कि नया बवाल शुरू हो जा रहा है. ताजी खबर यह है कि शांति भूषण प्रशांत भूषण फेमिली प्राइवेट लिमिटेड ने यूपी की मायावती सरकार से भरपूर माया दबाया है. इन पिता-पुत्र ने करीब सात करोड़ रुपये के दो फार्महाउस मार्केट रेट से करीब वन फोर्थ सस्ते में झटक लिया. और, माया सरकार ने माया हस्तांतरण का ये कारनामा अपने विवेकाधीन कोटे से किया है. इस नए घटनाक्रम से शांति और प्रशांत की खराब चल रही शांतिपूर्ण जिंदगी में खलल की मात्रा और ज्यादा बढ़ गई है.
कांग्रेस ने तो इनसे जन लोकपाल विधेयक ड्राफ्ट करने वाली समिति से इस्तीफे की मांग कर दी है. आप सभी को याद होगा कि पिछले ही हफ्ते शांति एंड प्रशांत ने अपनी संपत्ति घोषित की थी. इन लोगों ने सूचित किया कि नोएडा में करीब 10 हजार वर्ग मीटर के खेती लायक जमीन का एक प्लॉट उनके नाम है. पर इनकी असली पोल खोली अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने. इस अखबार में छपी खबर में कहा गया है कि इन पिता पुत्र ने यह जमीन माया से विवेकाधीन कोटे से मिलने की बात छिपा ली.
माया सरकार ने इसके अलावा शांति के एक अन्य बेटे जयंत भूषण को 10 हजार वर्गमीटर का एक और फार्महाउस दिया. मालूम हो कि जयंत नोएडा पार्क मामले में कोर्ट में मायावती सरकार के खिलाफ केस लड़ रहे हैं. इन आरोपों पर शांति भूषण कहते हैं कि यह कैसे हो सकता है कि जो व्यक्ति मायावती के खिलाफ केस लड़े रहा हो, उसे ही सरकार सस्ती कीमत पर जमीन मुहैया कराए. यदि प्लॉट आवंटन में मनमानी की गई है तो इसे तुरंत रद कर देना चाहिए. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में छपी खबर पर शांति भूषण कहते हैं कि यह भ्रष्ट लोगों के द्वारा उनके खिलाफ चलाए जा रहे षडयंत्र का एक हिस्सा है.













vivek
April 20, 2011 at 11:04 am
bhushan and family ke corruption ki jai ho.
s k singh gaur
April 20, 2011 at 12:23 pm
meri samjh me maya sarkar ne apne man se is bhay ke karan plot sasta diya hoga ki sayad bhusan and company bhavisya me virodh kam kar de,,,sarkaren aisa karti hain,,,,, bhusan ji ki imandari se prabhavit hokar hi alld ki property me bhi sayad stamp duty less than required ya to dee ya govt ne li…nischit roop se sarkar apna bhavishya surakshit karna chahiti hai ….isme bhusans ki kya galti hai…koi woh gandhi to nahin hai ki end aur means dono per najar rakh kar chale….har admi ki apni majboori hoti hai jaise bhadas per bhadas ki …. ab har jagah yahi sochana kahan tak sahi hai ki gota mar ke machhali [fish] khaane per attakane ka chance rahta hai.
Indian citizen
April 20, 2011 at 2:36 pm
मुझे भी एक दो सौ मीटर का प्लाट दे दिया जाये..
santoshjain,raipur
April 20, 2011 at 2:59 pm
KAhi yah bhrast logo dwara bhrast logo ke khilaf chalaya gaya abhiyan sabit na ho jaye?fir tera kya hoga janta?
parkah c sharma
April 21, 2011 at 4:25 am
Yashwant Ji, lagata hai ki es sab chakkar mae sarker ki hai koy chal hai agar santi bhushan nae es parkar koy porporty le hai to yae raj pahle kyou nahi khola kuch nahi hai yae sarker dar gaye hai sab chor hai sarker congress ki power congress ki up ki cm unki wo bhushan parivar par koy bhi problame khadi kaeva sakti hai