पत्रिका, ग्वालियर से गुरुदत्त तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर चीफ सब एडिटर कम सीनियर करेस्पांडेंट थे. इन्होंने अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, भोपाल के साथ शुरू की है. इन्होंने यहां भी वरिष्ठ पद पर ज्वाइन किया है. गुरुदत्त इसके पहले पीपुल्स समाचार और बिजनेस स्टैंडर्ड को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
पत्रिका, ग्वालियर से मुकेश सक्सेना का तबादला भोपाल के लिए कर दिया गया है. वे यहां पर नैने के इंचार्ज थे. ये अब भोपाल में डेस्क पर अपनी सेवाएं देंगे. इसके पहले ये भास्कर को ग्वालियर एवं भोपाल में सेवाएं दे चुके हैं.
दैनिक भास्कर के रतलाम संस्करण में लगातार विकेट गिर रहे हैं. सीनियर रिपोर्टर आसिफ कुरैशी के बाद विशाल पराशर ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. माना जा रहा है कि संपादक और वरिष्ठों के व्यवहार से आजिज आकर इन्होंने इस्तीफा दिया है.











