: न्यूज24 से नरेश बिसेन जाएंगे महुआ : महुआ में पुराने लोगों को साइड लाइन किए जाने या हटाए जाने के क्रम में ताजी सूचना है कि यशवंत राणा और भूपेंद्र नारायण भुप्पी की टीम ने आजतक में कार्यरत रंजीत कुमार सिंह को महुआ में आउटपुट हेड के तौर पर ज्वाइन कराकर अभी तक महुआ में आउटपुट हेड का काम देख रहे विनोद पांडेय को बाहर किए जाने का रास्ता बना दिया है. रंजीत आजतक में एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. रंजीत स्टार न्यूज और बीएजी फिल्म्स में भी काम कर चुके हैं.
एक खबर न्यूज24 से आ रही है. पता चला है कि यहां कार्यरत नरेश बिसेन भी महुआ जाने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक नरेश बिसेन न्यूज24 में सीनियर प्रोड्यूसर हैं. महुआ में वे किस पद पर जा रहे हैं, यह पता नहीं चल सका है. न्यूज24 के कुछ और लोग महुआ के लिए लाइन में लगे हैं और इनके नाम की घोषणा अगले कुछ दिनों में हो सकती है.












dharmendra
May 4, 2011 at 4:40 pm
भैया जी ऐसा है की ई तिवारी अपने बाबुओ जी का नहीं हुआ है…वैसे ई कबाब तो नहीं खता पर शबाब का पूरा शौक़ीन है…रही बात यशवंत जी की तो वो तो बेचारे अछे पत्रकार है…पर ई भूपी तो गाजीपुर का ठग है…और ये शाबित भी हो चूका है…इसलिए आज तक वालो ने इसके पिछवाड़े पर लात मार कर धकेल दिया था…तिवारी जी भी ठगों के बादशाह है ये भी जग जाहिर है…लेकिन ई ठग जोड़ी ज्यादा दिन टीक नहीं पायेगी…और महुआ का अंत नज़दीक आ रहा है…न्यूज़ २४ और आज तक से महुआ आने वाले वही लोग है जिनको वहा कोई तवज्जो नहीं मिल रही थी….
rajesh jha
May 5, 2011 at 3:41 am
बधाई हो रंजीत जी ,आपको आपकी नई पारी, ऐसे ही तरक्की कीजिए ,,,एक बात तो तय है कि आजतक तक से महुआ पहुंची नई टीम ,,,, इस चैनल को नई ऊंचाईयो तक ले जाएगी ,,,
रजनी
May 5, 2011 at 8:49 am
कई भारतीय न्यूज़ चैनलों में उन लोगों को कोई तवज्जो नहीं दी गई या दी जा रही है जो विषम परिस्थितियों में चैनल को काफी ऊंचाई तक ले गए. महुआ में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है…इसलिए भारतीय मीडिया जगत के लिए यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है…..
kuber nath singh
May 6, 2011 at 11:48 am
Ranjitji ko nae pari ke liye badhae.Kam umar me bari uplabdhi.Aapke yogyata ka praman hai.