हिंदुस्तान टाइम्स, बरेली से शिल्पी रस्तोगी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सिटी इंचार्ज थीं. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रही हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. दो महीने पहले ही शिल्पी को भावना बल की जगह सिटी इंचार्ज बनाया गया था. शिल्पी बरेली में एचटी की लांचिंग के समय से ही जुड़ी हुई थीं. बताया जा रहा है अाफिसियली विवाद के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा आरई सुनीता एरन को सौंप दिया. एचटी से पहले शिल्पी टाइम्स ऑफ इंडिया को अपनी सेवाएं दे रही थीं. शिल्पी के इस्तीफे के बाद भावना बल को फिर से सिटी की कमान सौंप दी गई है.











