Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

महुआ न्‍यूज से नीरज, दिग्विजय और अजय का इस्‍तीफा

महुआ से फिर तीन विकेट गिर गए हैं. इस्‍तीफा देने वाले  में नीरज कुमार, दिग्विजय सिंह और अजय राणा शामिल हैं. ये तीनों लोग ए‍सोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे तथा महुआ की लांचिंग टीम के सदस्‍य थे. नीरज तथा दिग्विजय सिनेमा डेस्‍क देखते थे, जबकि अजय राणा स्‍पोर्टस डेस्‍क पर अपनी जिम्‍मेदारी निभा रहे थे. तीनों की गिनती कर्मठ और तेज तर्रार एसोसिएट प्रोड्यूसरों के रूप में होती थी.

महुआ से फिर तीन विकेट गिर गए हैं. इस्‍तीफा देने वाले  में नीरज कुमार, दिग्विजय सिंह और अजय राणा शामिल हैं. ये तीनों लोग ए‍सोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे तथा महुआ की लांचिंग टीम के सदस्‍य थे. नीरज तथा दिग्विजय सिनेमा डेस्‍क देखते थे, जबकि अजय राणा स्‍पोर्टस डेस्‍क पर अपनी जिम्‍मेदारी निभा रहे थे. तीनों की गिनती कर्मठ और तेज तर्रार एसोसिएट प्रोड्यूसरों के रूप में होती थी.

बताया जा रहा है कि ये लोग अपनी उपेक्षा से आजिज आकर संस्‍थान को अपना इस्‍तीफा सौंपा है. सूत्रों का कहना है कि महुआ में पुराने लोगों की उपेक्षा लगातार जारी है, इन लोगों को हाशिए पर डाल दिया गया है. जो नए लोग लाए जा रहे हैं उनकी सेलरी सेम पोस्‍ट पर इन लोगों से दुगुनी और उससे ज्‍यादा दी जा रही है. हालांकि प्रबंधन ने इनको रोकने की काफी कोशिशें की परन्‍तु इन लोगों ने रूकने से इनकार कर दिया.

ये लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.  चर्चा है कि अभी कई लोग संस्‍थान को बाय बोलने वाले हैं. पुरान लोगों को अब यहां की परिस्थितियां रास नहीं आ रही हैं. महुआ न्‍यूज और इंटरटेनमेंट दोनों जगहों पर पुराने लोग को साइड लाइन करने की कवायद चल रही है, जिससे लोग खुद ही अगल हो जाना बेहतर समझ रहे हैं. गौरतलब है कि एक सप्‍ताह के अंदर एक दर्जन से ज्‍यादा लोग महुआ इंटरटेनमेंट से भी इस्‍तीफा दे चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dharmendra

    May 13, 2011 at 8:12 am

    इस मे कोई दो राय नही की नीरज, दिग्विजय कर्मठ और तेज तर्रार है पर हा ना ही उन्हे चाटुकारिता आती है और ना ही उन्हे दलाली करने आती है…तो वो अब भला भूप्पी जैसे दलालो की टीम मे कैसे टीक पाते…और मिस्टर तिवारी तो अभी भी एक छवि के वियोग से नही उबर पाये है। तिवारी जी संभल जाइय़े काला पैसा और दलाल ज्यादा दिन तक साथ नही देते…और कर्मयोगियों की आहें बड़ी बुरी तरह लगती है।जब राजा और कलमाड़ी को काला धन नही बचा पाया तो उनके सामने आपकी क्या बिसात्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...