Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

पत्रकारों ने बचाई पुलिस अधिकारी की जान

रायपुर में पुलिस दिखी लाचार…. पुलिस को पड़ गए जान के लाले.. अपने ही पुलिस अधिकारियों को छोड़ भाग खड़े हुए पुलिसकर्मी.. भीड़ के सामने पुलिस बेबस… मीडियाकर्मियों ने बचाई पुलिस अधिकारी की जान.. राजधानी के समीप मंदिरहसौद में एक हत्या के मामले में जमकर बवाल हुआ.. गांव वालों ने आरोपी अखिलेश मिश्रा औऱ उसके परिवार वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले उसके घर औऱ बाद में पुलिस वालों पर पथराव किया.. जिससे आरंग के थानेदार लालचंद मोहले सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए..

रायपुर में पुलिस दिखी लाचार…. पुलिस को पड़ गए जान के लाले.. अपने ही पुलिस अधिकारियों को छोड़ भाग खड़े हुए पुलिसकर्मी.. भीड़ के सामने पुलिस बेबस… मीडियाकर्मियों ने बचाई पुलिस अधिकारी की जान.. राजधानी के समीप मंदिरहसौद में एक हत्या के मामले में जमकर बवाल हुआ.. गांव वालों ने आरोपी अखिलेश मिश्रा औऱ उसके परिवार वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले उसके घर औऱ बाद में पुलिस वालों पर पथराव किया.. जिससे आरंग के थानेदार लालचंद मोहले सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए..

मंदिरहसौद में आक्रोशित भीड़ के सामने पुलिस लाचार दिखी.. लिहाजा पुलिस वाले अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.. वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने पुलिस वालों पर बरसते पत्थर से उन्हें बचाया और उन्हें अस्पताल तक पहुँचाने में मदद की. यहां मीडिया ने अपनी जवाबदारी समझी.. लेकिन पुलिस ने 4 मई को हुई घटना के बाद से अपनी जवाबदारी से मुंह मोड़ा.. जिसकी वजह से इतना बवाल खड़ा हुआ.. दरअसल मंदिर हसौद थाना अंतर्गत बजरंग चौक इलाके से 4 मई की रात एक युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पाया गया.. बाद में स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया..

युवक की पहचान मंदिर हसौद के राकेश उर्फ खाती यादव के रूप में की गई.. पूछताछ में राकेश ने अखिलेश मिश्रा द्वारा उस पर कातिलाना हमले की बात कही.. लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.. घायल युवक राकेश की मौत के बाद गांव वाले एकाएक भड़क उठे.. मंदिरहसौद में आए इस जलजले के आगे पुलिस बेबस हो गई.. पुलिस की ही नासमझी के कारण गांव में भारी तनाव उत्पन्न हो हुआ.. युवक की मौत से खाकी से खौफ खाने वाले लोगों ने खाकी वर्दी वालों की जमकर धुनाई कर दी.. पत्थरों की वर्षा के बीच पुलिस असहाय बनी रही.

असहाय पुलिस वालों के वहां कवरेज कर रहे पत्रकार वरदान साबित हुए.. पत्रकारों ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस वालों को भीड़ के चंगुल से निकाला.. और अस्पताल तक पहुँचाने में मदद की.. इस घटना में कई पत्रकारों को गंभीर चोटें भी आई हैं. कठिन परिस्थितियों में मीडियाकर्मी अपनी सजग भूमिका का निर्वहन करते है.. अपनी जान जोखिम में डालकर कई बार मीडियाकर्मी दूसरों की जान बचाते नजर आते हैं.. इन सबके बीच मीडिया पर कई बार सवाल खड़े किए जाते रहे हैं.. इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों पर कुछ चंद सेकंड के विजुअल के लिए अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ लेने के कई बार आरोप लग चुके हैं.. बावजूद इसके मीडिया ने अपने सामाजिक दायित्वों का कई बार निर्वहन किया है.. जिसका ताजा उदाहरण रायपुर के मंदिरहसौद की यह घटना है..

रायपुर से पत्रकार आरके गांधी की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Neelam

    May 15, 2011 at 7:28 am

    🙂 That’s really great work………

  2. vikas sharma

    May 15, 2011 at 9:09 am

    yaar rajeev sachmuch ye bahut jaroori hai ki hum sirf kalam gissu aur chehra dikhau patrakar bankar na rah jaye..maine bhi kal kuch footage dekhe sath hi aaj har samachar patra me hamare sathiyo ke prayash saf dikh rahe the..ye swabhavik prerna hamare andar aati rahe ..to hamari patrakarita doosro me sahi prabhav dal sakegi..

  3. pankaj kumar

    May 19, 2011 at 8:47 am

    bahut hi sahsik kaam hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...