Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

”बिग बॉस में कुछ लोगों को तो लफड़ा करने के लिए ही भेजा जाता है”

: सीएनईबी के यंग टॉक में विंदू दारा सिंह का खुलासा : पापा कहते कि फेल भी होना तो एक बार बता देना। घरवालों ने कभी टेंशन नहीं दिया। उनकी परवरिश का ही नतीजा है कि मुझे ना कहने की हिम्मत आई। ये बातें कही ‘बिग बॉस’ के विजेता रहे अभिनेता विंदू दारा सिंह ने सीएनईबी के शो यंग टॉक में। शो के होस्ट और संपादक अनुरंजन झा के साथ खास बातचीत में विंदू ने फिल्म, टीवी और रियलिटी शो सहित निजी जिंदगी के बारे में भी बेबाकी से बातचीत की।

: सीएनईबी के यंग टॉक में विंदू दारा सिंह का खुलासा : पापा कहते कि फेल भी होना तो एक बार बता देना। घरवालों ने कभी टेंशन नहीं दिया। उनकी परवरिश का ही नतीजा है कि मुझे ना कहने की हिम्मत आई। ये बातें कही ‘बिग बॉस’ के विजेता रहे अभिनेता विंदू दारा सिंह ने सीएनईबी के शो यंग टॉक में। शो के होस्ट और संपादक अनुरंजन झा के साथ खास बातचीत में विंदू ने फिल्म, टीवी और रियलिटी शो सहित निजी जिंदगी के बारे में भी बेबाकी से बातचीत की।

विंदू ने कहा कि पहले की तुलना में फिल्म और टीवी बेहतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही माध्यमों में काम करने के तरीके में ज्यादा अंतर नहीं है और अगर आप टीवी में काम कर चुके हैं तो फिल्म में काम करना आसान हो जाता है। विंदू ने कहा कि ‘बिग बॉस ने मेरी जिंदगी बदल दी और अब लोग मुझे मेरे नाम से जानने लगे हैं।’

बिग बॉस में अश्लीलता के मुद्दे पर विंदू ने कहा कि निर्माताओं की ओर से कोशिश होती है कि सीमाओं को पार न करें, लेकिन कुछ मामलों में ऐसा हो भी जाता है तो रिमोट दर्शकों के पास ही होता है, अगर उसे नहीं देखना है तो वह  इसे बंद कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब बिग बॉस बच्चे भी देखते हैं, लिहाजा इसके निर्माताओं को इस पहलू पर भी ध्यान देना चाहिए। विंदू ने इस बात से इनकार किया कि बिग बॉस में स्क्रिप्ट के मुताबिक काम होता है, हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि इसमें हर बार कुछ लोगों को लफड़ा करने के लिए भेजा जाता है।

अभिनेत्री फराह से शादी और फिर अलगाव के मुद्दे पर विंदू ने कहा कि मैं किसी संबंध को दुख के साथ जारी रखना नहीं चाहता और यही वजह है कि कोर्ट में हमारे तलाक का मामला नहीं गया और हम अपनी मर्जी से अलग होकर आज ज्यादा खुश हैं। विंदू ने कहा कि इस मायानगरी में बस आप अपना काम करते रहो कभी भी आपका सितारा चमक सकता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रोड्यूसर बनना आसान है लेकिन डायरेक्टर बनना बेहद मुश्किल है। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण शुक्रवार 3 जून को रात 9:30 बजे होगा और इसका दोबारा प्रसारण मंगलवार दोपहर 2:30 बजे होगा। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. visrsingh

    June 3, 2011 at 12:46 pm

    sir jee yeh young talk nahi balki talk with oldman hai………

  2. sonu sharma

    August 20, 2011 at 12:15 pm

    mujhe to ye bhi scripiting lag raha hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...