Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

‘दबंग दुनिया’ ने पैदा की इंदौर में हलचल

इंदौर की पत्रकारिता में लंबे समय बाद कुछ हलचल होती दिखाई दे रही है। चार-पाँच साल पहले ‘जागरण के आने से इंदौर के अखबारों में भगदड़ मची थी। लेकिन, बदतर मैनेजमेंट के कारण जागरण का यह प्रयोग फेल हो गया था। जो लोग इस अखबार से जुड़े थे, उन्हें भी मायूसी हाथ लगी थी। लेकिन, ‘दबंग दुनिया’ ने यहाँ के पत्रकारों में एक बार फिर उम्मीद जगा दी है।

इंदौर की पत्रकारिता में लंबे समय बाद कुछ हलचल होती दिखाई दे रही है। चार-पाँच साल पहले ‘जागरण के आने से इंदौर के अखबारों में भगदड़ मची थी। लेकिन, बदतर मैनेजमेंट के कारण जागरण का यह प्रयोग फेल हो गया था। जो लोग इस अखबार से जुड़े थे, उन्हें भी मायूसी हाथ लगी थी। लेकिन, ‘दबंग दुनिया’ ने यहाँ के पत्रकारों में एक बार फिर उम्मीद जगा दी है।

‘दबंग दुनिया’ की शुरूआत तो अच्छी नहीं कही जा सकती, क्योंकि बहुत चुके और थके लोगों ने यह अखबार शुरू किया था। लेकिन, धीरे-धीरे ‘दबंग दुनिया’ जमीन पकड़ता दिखाई दे रहा है। इस अखबार ने बड़े अखबारों को अपना निशाना बनाया है। पहले दैनिक भास्कर से उनके मैनेजर अवनींद्र जोशी को तोड़ा और अब शिमला के संपादक कीर्ति राणा को इंदौर ले आए। इस बीच राज एक्सप्रेस से कार्पोरेट एडीटर बसंत पाल को तोड़ा, जो कार्पोरेट मामलों के सबसे अच्छे जानकार माने जाते हैं। इसके बाद ‘पत्रिका’ के कुछ जूनियरों को भी मौका दिया है। विनोद शर्मा और गौरीशंकर को भी दबंग की टीम मे शामिल कर लिया गया है, जिन्हें पत्रिका ने निकल दिया था ।

ताजा खबर यह है कि दैनिक भास्कर के कुछ जाने-माने नियमित कॉलमिस्टों को भी ‘दबंग दुनिया’ में लाने की तैयारी है। जानकारी यह भी है कि ‘नईदुनिया’ के तीन-चार वरिष्ठ लोगों से भी बात चल रही है जो कभी भी ‘दबंग दुनिया’ ज्वाइन कर सकते हैं। इन दिनों दैनिक भास्कर, पत्रिका और नईदुनिया तीनों अखबारों में जबरदस्त असंतोष होने की खबर है। इसका सबसे बड़ा कारण असंतुलित वेतन बढ़ोतरी बताया जा रहा है। इसके अलावा नईदुनिया के स्थानीय संपादक जयदीप कर्णिक की अक्षमता, उनका व्यवहार और मराठी प्रेम भी लोगों की आपत्ति का कारण है। मराठी लोगों को नईदुनिया में जिस तरह तरजीह मिल रही है, अन्य वर्ग के लोगों में नाराजी है। वेतन बढ़ोतरी के मामले में भी उनका पलड़ा भारी रहा।

जबकि, दैनिक भास्कर के संपादक अवनीश जैन से स्टॉफ की नाराजी लंबे समय से चल रही है। नेशनल हेड कल्पेश याज्ञनिक के इंदौर आ जाने से मामला और बिगड़ गया है, क्योंकि वे स्टॉफ में बेहद अलोकप्रिय चेहरा रहे हैं। ‘पत्रिका’ में वेतन को लेकर तो असंतोष है ही, मैनेजमेंट का राजस्थान प्रेम काम करने वालों को हमेशा परेशान करता है। पत्रिका में राजस्थान से लाए गए लोगों को ही सबसे ज्यादा योग्य माना जाता है। अरूण चौहान को लेकर भी मामला जरा उखड़ा हुआ सा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इंदौर में भागमभाग जैसा माहौल है और ‘दबंग दुनिया’ इसमें फायदा उठा सकता है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dk

    June 4, 2011 at 7:10 am

    Dabang Dunia ko mera salam ummeed hai yah akhbaar sare mp mai
    apni puri Dabangta se aage badta raehga

  2. कमल शर्मा

    June 4, 2011 at 8:53 am

    दबंगई करते रहना दबंग दुनिया

  3. anil

    June 4, 2011 at 10:37 am

    hud hud dabang duniya sare begar logo ke sath bajao harmuniya

  4. Rajesh joshi

    June 4, 2011 at 1:35 pm

    Yashwant je
    Vinod SHARMA ne to ek mehene pehele he Patrika chodne ke suchna editor ko de de the. Vehe Patrika ke top three reporters me tha.uska Petrika chodna to Petrika ke lye zetka hai. Debang Dunia me vo double salary per gay hai or senior position per. Gourishankar ne to Patrika ke news room me dabang me kam kerne ke iCha jetate hui wha nokre kerne ka open alan kya yha

  5. Pt. Ravindra vyas

    June 4, 2011 at 5:47 pm

    chaploosoon main ghir gaye hai arun chouhan. unki ==Rosni== chali gai hai auy mati mari gai hai.

  6. MOHD SHAHAB

    June 21, 2011 at 6:37 am

    D-DUNIA MAI KRITESH DUBEY AUR AJY NAWELE CIRCULATION MAI RHENGE

  7. chandragopal jethwani

    July 26, 2011 at 10:01 am

    दबंग दुनिया के विषय में भड़ास में पढ़ा.यह अखबार सचमुच एक क्रांति की तरह उभरा है.नईदुनिया की सडांध मारती भास्कर-ग्रंथि ,भास्कर की निरंकुश दादागीरी और पत्रिका की एकतरफा राजनीति के बीच इस अखबार ने तेज़ी से जगह बनानी शुरू की है.कीर्ति रना और अवनींद्र जोशी की टीम कुशलता से काम कर रही है और उन्होंने स्वस्थ,स्तरीय टीम बनाने के क्रम में नईदुनिया,आहा!ज़िन्दगी और नवभारत टाइम्स से सम्बद्ध रह चुके सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट देवेन्द्र शर्मा को भी अनुबंधित किया है.जिनका अगले पृष्ठ पर छपने वाला कार्टून स्तम्भ’ बुलबुला ‘ पाठकों में लोकप्रिय हो रहा है.छपाई,लेआउट ,फोटोग्राफी और सामग्री प्रस्तुतीकरण की दृष्टि से यह अखबार किसी से उन्नीस नहीं है, और पाठकों की ओर से मिलने वाला उत्साहपूर्ण प्रतिसाद इसके लिए शुभ संकेत है.
    —चन्द्रगोपाल जेठवानी ,इंदौर [म.प्र.]

  8. vicky panchal

    October 13, 2011 at 6:54 pm

    dabang duniya is best

  9. S N DUBEY

    August 17, 2013 at 3:25 pm

    mumbai me sabko todkar rakh dega.dabang dunia ne halchal kar diya hai. best editor of NEELKANTH PARATKAR

  10. sheetal singh thakur

    June 30, 2013 at 8:38 pm

    dabang aur dabang ho bhrashtachaar ko khatm kare yahiaaska hai

  11. अनिल पेंटर

    November 4, 2013 at 6:42 am

    दबंग दुनिया ने इंदौर सहित कई शहरों से एक अलग पहचान बनाने का कार्य किया है इसी तरह बैखोफ खबर के साथ बधाई

  12. arsaid

    July 20, 2014 at 4:00 pm

    Kya bat dabang ki ye ak bisbasniy news pepar ha or India my ak kiranti lane bala ha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...