Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

अखबारों के रंग : एक ने गोवा बंद किया दूसरे ने खोल दिया

[caption id="attachment_20532" align="alignleft" width="122"]नमिता नमिता[/caption]शांति और खूबसूरती के लिए जाना जाने वाला गोवा 6 जून को दहक उठा.  मुद्दा था सरकारी अनुदान सिर्फ अंग्रेजी माध्यम के प्राइमरी स्कूलों को न मिले बल्कि मराठी और कोकनी भाषा के स्कूलों को भी मिले. बीबीएसएम यानी भारतीय भाषा सुरक्षा मंच ने कामथ सरकार के उठाये इस कदम का विरोध करते हुए 6 जून को गोवा बंद का आहवान किया.

नमिता

नमिता

शांति और खूबसूरती के लिए जाना जाने वाला गोवा 6 जून को दहक उठा.  मुद्दा था सरकारी अनुदान सिर्फ अंग्रेजी माध्यम के प्राइमरी स्कूलों को न मिले बल्कि मराठी और कोकनी भाषा के स्कूलों को भी मिले. बीबीएसएम यानी भारतीय भाषा सुरक्षा मंच ने कामथ सरकार के उठाये इस कदम का विरोध करते हुए 6 जून को गोवा बंद का आहवान किया.

पेरने से लेकर मप्सा, पणजी, वास्को, मार्गो और कनकोना तक इसका असर दिखा. ज्यादातर दुकान और स्कूल बंद रहे. हालाँकि कुछ जगहों पर बंद का असर कम भी दिखा. कई रास्ते सुनसान थे तो कई जगहों पर आगजनी भी देखने को मिली.  प्रशासन ने भारी तादाद में पुलिस की व्यवस्था की थी और आरएएफ़ के जवान भी तैनात थे. ये सब जिक्र करना जरूरी है क्योंकि 7 जून को गोवा के सभी अखबारों का प्रथम पृष्ठ इसी खबर से पटा हुआ था,  जो स्वाभाविक भी है, लेकिन जो अस्वाभाविक चीज़ देखने में आयी वो ये कि सभी अख़बारों ने अपने-अपने हिसाब से 6 जून की गोवा बंद की तस्वीर खींच डाली है.

गोवा

गोवा का एक बेहद प्रतिष्ठित अखबार अपने फोटो और आलेखों के जरिये ये दर्शाने की कोशिश कर रहा था कि बंद बिलकुल असफल रहा. वहीं दूसरी तरफ एक और अखबार ये बताने में जुटा था कि बंद पूरी तरह से सफल रहा. एक तीसरे अखबार ने संतुलन बनाये रखने की कोशिश की कि बंद का असर फिफ्टी-फिफ्टी रहा. गोवा कि ये सभी अखबार मुख्यधारा के अखबार हैं, ना कि किसी जाति या धर्म के मुखपत्र. ऐसे में इस गंभीर विषय, जो बच्चों के भविष्य से जुड़ी है, पर गंभीरता से विचार करने की बजाये अगंरेजी बनाम क्षेत्रीय भाषा ( कोंकणी, मराठी ) की लड़ाई में फँस कर रह गयी लगती है.

मुख्यधारा के एक अखबार की या पत्रकारिता क़ी जो गरिमा या जिम्मेदारी दिखनी चाहिए, वो 7 जून को प्रकाशित होने वाले अख़बारों में देखने को नहीं मिला. हर जगह भटकाव देखने को मिला, जो बेहद दुःखदाई है. मीडिया का काम व्यकितगत विचारों से परे उठ कर तथ्यों को सामने लाना है और वो भी पूरी पारदर्शिता के साथ, परन्‍तु गोवा के बड़े अखबार पूरी तरह से असफल दिखे.

नमिता शरण

एडिटर, गोवासमाचार.कॉम

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...