: अपडेटेड : न्यूज एक्सप्रेस चैनल टेस्ट रन के लिए तैयार : साईं प्रसाद मीडिया ग्रुप का मीडिया स्कूल भी इसी सत्र से : खबर है कि निर्मलेंदु साहा स्वाभिमान टाइम्स हिंदी दैनिक को गुडबाय कहने वाले हैं. पिछले कई महीने से स्वाभिमान टाइम्स में आंतरिक स्थितियां खराब चल रही थी. इसके कारण संपादक निर्मलेंदु साहा इस्तीफा देने का मन बना चके थे. इसी बीच हम वतन का आफर उनके पास पहुंचा तो उन्होंने स्वीकार कर लिया.
सूत्रों के मुताबिक स्वाभिमान टाइम्स में प्रबंधन ने अचानक बड़े पैमाने पर छंटनी कर दी और लोगों को बाहर निकालने का काम निर्मलेंदु को सौंपा. इससे निर्मलेंदु दुखी थे. पैसे में कटौती के कारण अखबार के सरकुलेशन पर भी असर पड़ने लगा. ऐसी स्थितियों में निर्मलेंदु ने संस्थान से बाहर निकलने का मन बनाया. उन्हें जब ‘हमवतन’ अखबार का आफर मिला तो उन्होंने स्वीकार कर लिया. हम वतन साईं प्रसाद मीडिया ग्रुप का नया लांच होने वाला अखबार है. निर्मलेंदु साहा को इस नए अखबार की जिम्मेदारी दी गई है. वे दिल्ली में बैठेंगे. निर्मलेंदु वरिष्ठ पत्रकार हैं और कई अखबारों में काम कर चुके हैं. वे हाल के कुछ वर्षों में दैनिक जागरण, न्यूज24, पी7न्यूज, स्वाभिमान टाइम्स में रहे.
निर्मलेंदु हमवतन में कार्यकारी संपादक बनाए गए हैं. चर्चा है कि हमवतन अखबार को अब भोपाल की बजाय दिल्ली से लांच किया जाएगा. पहले भी इसे दिल्ली से लांच करने की योजना थी पर बाद में इसे भोपाल से लांच करने की बात कही गई लेकिन फिर प्रबंधन ने इसे दिल्ली से लांच करने का ऐलान किया है. उधर, एक अन्य खबर साईं प्रसाद मीडिया से है कि यह समूह जल्द एक रेडियो भी लांच करेगा. पर फिलहाल सारा ध्यान चैनल की लांचिंग पर लगाया गया है. चैनल का इस माह के आखिर में टेस्ट रन शुरू हो जाएगा और संभवतः अगले माह लांच कर दिया जाएगा. समूह का मीडिया स्कूल भी शुरू होने जा रहा है जिसका नाम ”न्यूज एक्सप्रेस मीडिया एकेडमी” रखा गया है. मीडिया स्कूल की तैयारियां कंप्लीट हो चुकी है और प्रिंसिपल की भी नियुक्ति कर ली गई है.












adarsh prakash singh
June 15, 2011 at 7:03 pm
nai pari ke liye badhai ho nirmlendu ji.
Dr. Maher Uddin Khan
June 16, 2011 at 6:36 am
kyon bhai nirmal bahut udte phir rahe ho . khair achcha hai kamyab raho maine kuch gur bataye the unehn yaad rakhna. prasann raho.
Ashok mishra
June 16, 2011 at 9:01 am
Nirmalenduji bahut kabile aur sincere editors mai sa ek hai. umeed hai behater teem banagai badhai.