Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

”खबरों से नाराज होकर वेदरत्‍न मुझ पर कीचड़ उछाल रहा है”

यशवंत जी नमस्कार,  मैं प्रदीप कुमार दैनिक जागरण,  कलान,  शाहजहॉंपुर का संवाददाता हूं। यह क्षेत्र अति पिछड़ा व नकल के गढ़ के रूप में पूरे प्रदेश में कुख्‍यात है। मैं तकरीबन 8 वर्ष से दैनिक जागरण से जुड़ा हूं। मैं ने नकल माफियाओं की जड़ हिलाने के लिए अखबार के माध्यम से काफी प्रयास किए हैं,  जिस कारण शिक्षा माफिया मुझसे रंजिश मानते है और मुझ पर कीचड़ उछालने का मौका तलाशते रहते है।

यशवंत जी नमस्कार,  मैं प्रदीप कुमार दैनिक जागरण,  कलान,  शाहजहॉंपुर का संवाददाता हूं। यह क्षेत्र अति पिछड़ा व नकल के गढ़ के रूप में पूरे प्रदेश में कुख्‍यात है। मैं तकरीबन 8 वर्ष से दैनिक जागरण से जुड़ा हूं। मैं ने नकल माफियाओं की जड़ हिलाने के लिए अखबार के माध्यम से काफी प्रयास किए हैं,  जिस कारण शिक्षा माफिया मुझसे रंजिश मानते है और मुझ पर कीचड़ उछालने का मौका तलाशते रहते है।

मैंने अपने अखबारी सेवा के दौरान ऐसा कोई कार्य नहीं किया है जिससे मेरा या पत्रकारिता का सिर शर्म से झुक सके। क्षेत्र के संस्कृत विद्यालय गुदौरा,  दाऊदपुर में कार्यरत वेदरत्न आर्य द्वारा मुझ पर लगाये गये सारे आरोप निराधार व बेबुनियाद है। क्षेत्र के इस संस्कृत विद्यालय मे पूरे वर्ष पढ़ाई नही होती है,  केवल परीक्षा के समय विद्यालय भवन मे चहल पहल रहती है। इस वर्ष जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामाकुमार द्वारा भी छापामारी के दौरान भारी मात्रा में नकल पकड़ी गयी थी और कई छात्र बुक भी हुये थे,  जिसे मैने प्रमुखता से प्रकाशित कराया था। खबर शत प्रतिशत सत्यता पर आधारित है जिससे खिन्न होकर वेदरत्न आर्य द्वारा मुझ पर कीचड़ उछालकर घृणित कार्य किया गया है। ब्यूरो प्रमुख व महाप्रबन्धक महोदय को मैंने सच्चाई से अवगत करा दिया है। आपसे अनुरोध है कि मेरा पक्ष भड़ास पर प्रदर्शित करने का कष्ट करें।

प्रदीप कुमार सिंह

संवाददाता, दैनिक जागरण

कलान,  शाहजहॉंपुर

मो. -9559528236, 7275196140, 9956366639

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Hariom

    July 4, 2011 at 11:26 am

    likhte par sharm bhi nhin aai, chandrakant sabse bda beimaanon ka sardaar hai, to uske chamche imaandaar kaise ho sakte hain aur tujhe ek hi viddhaalay nazar aya, baki sab thhik hain harishchand ki aulad

  2. Raam singh

    July 4, 2011 at 11:33 am

    yh nhin bataya ki apni rishtedaar sweta parmaar ko nakal na karaane par farji khabren chhap rha tha, ultaa arop lga rha hai dalal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...