Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

लाखों ठगने वाला एनडीटीवी का फर्जी पत्रकार पुलिस के हत्‍थे चढ़ा

एनडीटीवी का खोजी पत्रकार बनकर लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले एक शख्‍स को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शैलेंद्र अनंत सिंह नाम के इस शख्‍स के पास से एनडीटीवी के लेटर पैड पर सीनियर एडिटर अभिज्ञान के हस्‍ताक्षरयुक्‍त एक पत्र भी मिला है. उक्‍त फर्जी पत्रकार ने पुलिस के सामने फर्जीवाड़े बात कबूल भी की है.

एनडीटीवी का खोजी पत्रकार बनकर लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले एक शख्‍स को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शैलेंद्र अनंत सिंह नाम के इस शख्‍स के पास से एनडीटीवी के लेटर पैड पर सीनियर एडिटर अभिज्ञान के हस्‍ताक्षरयुक्‍त एक पत्र भी मिला है. उक्‍त फर्जी पत्रकार ने पुलिस के सामने फर्जीवाड़े बात कबूल भी की है.

शैलेंद्र अनंत सिंह नाम का यह शख्‍स एनडीटीवी का खोजी पत्रकार अरुण सक्‍सेना बनकर लोगों से अपना परिचय कराता था. यह देहरादून के एक महंगे होटल में दो हजार रुपये प्रतिदिन के किराए के कमरे में रहता था. जिससे लोग प्रभावित होते थे. इसी तामझाम की आड़ में यह कई लोगों को संचार इंडिया लिमिटेड का मोबाइल चार्जर मशीन लगाने को कहता, इसकी एवज में यह लोगों से एडवांस चेक साइन कराकर तथा उसे मनमाने ढंग से रकम भरकर खातों से पैसे निकाल लेता था.

अरुण नाम से इसने हरिद्वार, हल्‍द्वानी और देहरादून में कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की. लोगों को तमाम तरह के सब्‍जबाग भी दिखाता था. एनडीटीवी जैसे चैनल का पत्रकार होने के नाते लोग इस पर जल्‍दी से विश्‍वास भी कर लेते थे. जब कई लोगों को इसने ठग लिया तब कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने जब इसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तब इसने फर्जीवाड़े की बात कबूल कर ली. इसने यह भी मान लिया कि वह फर्जी तरीके से खुद को एनडीटीवी का पत्रकार बताता था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shailesh mishra

    July 11, 2011 at 7:06 pm

    ek aisa hi chor bundelkhand ke jhansi me hai ndtv ne kya use kamane ko chhoda hai ya kamal bhai ke rahmo karaam par yh thag kamaai kar raha hai apne ko bundelkhand ka chif batane wala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...