Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्‍तान से ब्‍यूरोचीफ अमिताभ एवं रिपोर्टर सुमित का इस्‍तीफा

हिंदुस्‍तान को मोतिहारी में झटका लगा है. यहां से अमिताभ रंजन ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर ब्‍यूरोचीफ थे.  मोतिहारी हिंदुस्‍तान के मुजफ्फरपुर यूनिट के अंतर्गत आता है. माना जा रहा है कि संस्‍थान द्वारा वादाखिलाफी से नाराज होकर अमि‍ताभ रंजन ने अपना इस्‍तीफा दिया है. वे सात जुलाई से कार्यालय नहीं जा रहे हैं.

हिंदुस्‍तान को मोतिहारी में झटका लगा है. यहां से अमिताभ रंजन ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर ब्‍यूरोचीफ थे.  मोतिहारी हिंदुस्‍तान के मुजफ्फरपुर यूनिट के अंतर्गत आता है. माना जा रहा है कि संस्‍थान द्वारा वादाखिलाफी से नाराज होकर अमि‍ताभ रंजन ने अपना इस्‍तीफा दिया है. वे सात जुलाई से कार्यालय नहीं जा रहे हैं.

अमिताभ रंजन ने करियर की शुरुआत 1986 में नवभारत टाइम्‍स से की थी. इसके बाद ये राष्‍ट्रीय सहारा और दैनिक जागरण को भी अपनी सेवाएं दीं. 2002 में ये हिंदुस्‍तान से जुड़ गए. इन्‍हें पहले बगहा का ब्‍यूरोचीफ बनाया गया. इनके बारे में कहा जाता है कि ये कार्यालयों को पेपरलेस बना देते हैं यानी सारे सहयोगी कम्‍प्‍यूटर फ्रेंडली बना दिए जाते हैं. इसी साल जनवरी में इन्‍हें मोतिहारी का ब्‍यूरोचीफ बनाया गया था.  इनका प्रमोशन करने और सेलरी बढ़ाने का भी वादा किया गया था, परन्‍तु प्रबंधन द्वारा कोई कदम नहीं उठाने पर इन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया. खबर है कि ये अपनी नई पारी किसी न्‍यूज चैनल से शुरू करने जा रहे हैं.

हिंदुस्‍तान, मोतिहारी से सुमित कुमार ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. इन्‍होंने अपनी नई पारी प्रभात खबर के साथ शुरू की है. इन्‍हें यहां भी रिपोर्टिंग की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. सुमित काफी समय से मोतिहारी की पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dr.k.r.godara

    July 18, 2011 at 9:09 am

    ana jana to laga reheta he ji

  2. manoj

    July 18, 2011 at 9:36 am

    amitabh beuro chief nahi the

  3. sachchibaat

    July 19, 2011 at 9:23 am

    amitabh nahi to kya aap the manoj ji bureao chief. ya fir aapake jha sahab or styarthi sahab the .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...