Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दो वरिष्ठों, दो एंकरों का इंडिया न्यूज से नाता टूटा

इंडिया न्यूज से अनंत मित्तल, गंगेश गुंजन, रुपा सक्सेना और नेहा गुप्ता के इधर-उधर होने की खबर है। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में पिछले माह इंडिया न्यूज ज्वाइन करने वाले अनंत मित्तल ने महीने भर बाद ही यहां से विदा ले लिया है।  अनंत ने इंगेज वोटर डाट काम नामक एक चुनावी पोर्टल में कंटेंट हेड के बतौर ज्वाइन किया है।  अनंत ने भड़ास4मीडिया को बताया कि इंडिया न्यूज में कंटेंट को लेकर काफी कनफ्यूजन है, इसलिए वे यहां से निकल गए। अनंत माई एफएम में सीनियर मैनेजर कम्युनिकेशन रह चुके हैं। इसके अलावा सीएनएन मैग्जीन के एडिटर और जनसत्ता में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में काम कर चुके हैं। वे आर्थिक विशेषज्ञ के रूप में कई मीडिया हाउसों के साथ काम कर चुके हैं। इंडिया न्यूज की दो एंकरों रूपा सक्सेना और नेहा गुप्ता को इस न्यूज चैनल से जाना पड़ा है।

इंडिया टीवी से इंडिया न्यूज आईं रुपा सक्सेना के बारे में अपुष्ट खबर है कि वे महुआ की टीम के साथ जुड़ रही हैं तो सहारा समय से इंडिया न्यूज पहुंचने वाली नेहा गुप्ता ने अब वायस आफ इंडिया संग नई पारी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ये दोनों एंकर प्रबंधन के करीब थीं लेकिन आपसी रिश्तों में अच्छी-खासी दूरी थी। इनकी आपसी खटपट ने आफिस के माहौल को प्रभावित करना शुरू कर दिया था। शुरू में इन्हें चेताया गया लेकिन बात न बनने पर इन लोगों को अलविदा कहना पड़ा।

इंडिया न्यूज के डिप्टी एडिटर (आउटपुट) गंगेश गुंजन के बारे में सूचना है कि उन्होंने यहां से इस्तीफा देने के बाद किसी रीजनल न्यज चैनल के न्यूज हेड की जिम्मेदारी संभाल ली है लेकिन इसकी पुष्टि अधिकृत रूप से नहीं हो सकी है। इंडिया न्यूज के एसाइनमेंट डेस्क पर रुपेश के ज्वाइन करने की सूचना है। वे वीओआई से आए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...