इंडिया न्यूज से अनंत मित्तल, गंगेश गुंजन, रुपा सक्सेना और नेहा गुप्ता के इधर-उधर होने की खबर है। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में पिछले माह इंडिया न्यूज ज्वाइन करने वाले अनंत मित्तल ने महीने भर बाद ही यहां से विदा ले लिया है। अनंत ने इंगेज वोटर डाट काम नामक एक चुनावी पोर्टल में कंटेंट हेड के बतौर ज्वाइन किया है। अनंत ने भड़ास4मीडिया को बताया कि इंडिया न्यूज में कंटेंट को लेकर काफी कनफ्यूजन है, इसलिए वे यहां से निकल गए। अनंत माई एफएम में सीनियर मैनेजर कम्युनिकेशन रह चुके हैं। इसके अलावा सीएनएन मैग्जीन के एडिटर और जनसत्ता में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में काम कर चुके हैं। वे आर्थिक विशेषज्ञ के रूप में कई मीडिया हाउसों के साथ काम कर चुके हैं। इंडिया न्यूज की दो एंकरों रूपा सक्सेना और नेहा गुप्ता को इस न्यूज चैनल से जाना पड़ा है।
इंडिया टीवी से इंडिया न्यूज आईं रुपा सक्सेना के बारे में अपुष्ट खबर है कि वे महुआ की टीम के साथ जुड़ रही हैं तो सहारा समय से इंडिया न्यूज पहुंचने वाली नेहा गुप्ता ने अब वायस आफ इंडिया संग नई पारी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ये दोनों एंकर प्रबंधन के करीब थीं लेकिन आपसी रिश्तों में अच्छी-खासी दूरी थी। इनकी आपसी खटपट ने आफिस के माहौल को प्रभावित करना शुरू कर दिया था। शुरू में इन्हें चेताया गया लेकिन बात न बनने पर इन लोगों को अलविदा कहना पड़ा।
इंडिया न्यूज के डिप्टी एडिटर (आउटपुट) गंगेश गुंजन के बारे में सूचना है कि उन्होंने यहां से इस्तीफा देने के बाद किसी रीजनल न्यज चैनल के न्यूज हेड की जिम्मेदारी संभाल ली है लेकिन इसकी पुष्टि अधिकृत रूप से नहीं हो सकी है। इंडिया न्यूज के एसाइनमेंट डेस्क पर रुपेश के ज्वाइन करने की सूचना है। वे वीओआई से आए हैं।











