: जेडे के साथ संयुक्त रूप से मिलेगा पुरस्कार : आदर्श हाउसिंग सोसायटी एवं कॉमनवेल्थ घोटाले का खुलासा करने वाले टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार जोसी जोसेफ को 2011 के प्रेम भाटिया पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. यह अवार्ड जोसी के साथ मिड डे के क्राइम रिपोर्टर जे डे को भी संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा, जेडे की हत्या बीते 11 जून को मुंबई में गोली मारकर कर दी गई थी. जोसेफ ने अपने करियर की शुरुआत रेडिफ डॉट कॉम से शुरू किया था, इसके बाद वे डीएनए चले गए थे. वहां से इस्तीफा देने के बाद वे टाइम्स ऑफ इंडिया से जुड़ गए. 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में भी कई सनसनीखेल लेख लिखे.











