Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

पूर्वांचल में दो अखबारों के ब्यूरो प्रभारियों को जान का खतरा!

इन दिनों पूर्वांचल के दो जिलों के दो अखबारों के दो ब्‍यूरोचीफों को जान का खतरा हो गया है! हालांकि दोनों के ऊपर खतरा होने के कारण अलग-अलग हैं. पहला मामला चंदौली के एक बड़े अखबार के ब्‍यूरोचीफ का है जबकि दूसरा मामला मीरजापुर के दूसरे बड़े अखबार के ब्‍यूरोचीफ का है. चंदौली वाले ब्‍यूरोचीफ ने एसपी को पत्र भी लिखा है जिसके बाद उन्‍हें एक गनर मुहैया कराया गया है जबकि मीरजापुर वाले ब्‍यूरोचीफ खुद इधर-उधर बचते फिर रहे हैं.

इन दिनों पूर्वांचल के दो जिलों के दो अखबारों के दो ब्‍यूरोचीफों को जान का खतरा हो गया है! हालांकि दोनों के ऊपर खतरा होने के कारण अलग-अलग हैं. पहला मामला चंदौली के एक बड़े अखबार के ब्‍यूरोचीफ का है जबकि दूसरा मामला मीरजापुर के दूसरे बड़े अखबार के ब्‍यूरोचीफ का है. चंदौली वाले ब्‍यूरोचीफ ने एसपी को पत्र भी लिखा है जिसके बाद उन्‍हें एक गनर मुहैया कराया गया है जबकि मीरजापुर वाले ब्‍यूरोचीफ खुद इधर-उधर बचते फिर रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि चंदौली वाले अखबार के प्रभारी की जान को उनके पुराने सहयोगी से ही खतरा हो गया है. ब्‍यूरोचीफ ने चंदौली के एसपी को एक आवेदन देकर कहा है कि उनकी हत्‍या की सुपारी दी गई है. बताया जा रहा है कि उन्‍होंने किसी का नाम अपने आवेदन में नहीं लिखा है, परन्‍तु मौखिक रूप से अपने एक पुराने सहयोगी का नाम पुलिस अधीक्षक को बताया है. एसपी ने ब्‍यूरो चीफ को एक पुलिस गनर मुहैया करा दिया है. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि सारा खेल अखबार के वरिष्‍ठों के इशारे पर हुआ है ताकि अखबार से निकाले गए पुराने पत्रकार को सबक सिखाया जा सके और गनर लेकर रौब-रुतबा भी कायम किया जा सके.

दूसरी खबर मीरजापुर के ब्‍यूरोचीफ की है. एक दबंग विधान परिषद सदस्‍य के लोग इन्‍हें खोज रहे हैं तथा लगातार कार्यालय का चक्‍कर लगा रहे हैं. ब्‍यूरोचीफ परेशान हैं, उनकी इस मामले में सीधी संलिप्‍तता नहीं है परन्‍तु वो भागे-भागे फिर रहे हैं. इसकी खबर संस्‍थान के बड़े आफिस के कर्ताधर्ताओं को भी है, परन्‍तु वो स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं कर पा रहे हैं. बताया जा रहा है कि पूरा मामला विज्ञापन से जुड़ा हुआ है. विधान परिषद सदस्‍य से ज्‍यादा पैसा लेकर इस अखबार ने कम पैसे में विज्ञापन छापा था.  अब उसी पैसे की वापसी के लिए विप सदस्‍य के लोग ब्‍यूरोचीफ तथा विज्ञापन प्रभारी को खोज रहे हैं. दोनों लोग लगातार इन लोगों से बचते चल रहे हैं.

अंदरखाने की जो खबर है वह यह है कि 13 मई को सरकार के चार साल पूरे होने विधान परिषद सदस्‍य ने हिंदुस्‍तान को 67 हजार का विज्ञापन दिया था. इसमें तय हुआ था कि यह विज्ञापन अखबार के मीरजापुर तथा लखनऊ एडिशन में छापा जाएगा. परन्‍तु हेड आफिस का एक बंदा केवल मीरजापुर में ही विज्ञापन छपवा पाया, लखनऊ एडिशन में यह विज्ञापन नहीं छपा. मीरजापुर में जो विज्ञापन छपा उसकी कीमत केवल 27 हजार थी,  लखनऊ एडिशन में यह विज्ञापन नहीं छपा. जिसके चलते विधान परिसद सदस्‍य का चालीस हजार रुपये हिंदुस्‍तान के पास ही रह गया.

खबर है कि इसी चालीस हजार रुपये की वापसी और लखनऊ एडिशन में विज्ञापन न छपने को लेकर विधान परिषद सदस्‍य के लोग ब्‍यूरो प्रभारी और विज्ञापन प्रभारी को खोज रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसमें ब्‍यूरो चीफ की कोई गलती नहीं है, यह गलती हेड आफिस से ही हुई है. पैसे में भी कोई गोलमाल नहीं हुआ है बल्कि सारे पैसे कंपनी के खाते में ही जमा हैं, परन्‍तु विधायक के लोग पैसा वापस चाह रहे हैं, वो इन लोगों की तकनीकी दिक्‍कत समझने को तैयार नहीं हैं. अब ब्‍यूरोचीफ और अन्‍य लोग परेशान हैं. सूत्रों का कहना है कि ब्‍यूरोचीफ ने इस स्थिति से अपने डाक प्रभारी और संपादक को भी अवगत करा दिया है. अब वो ही लोग कोई रास्‍ता निकालेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...