Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पटना के महावीर मंदिर पर बनी डाक्‍यूमेंट्री फिल्‍म लांच

वाह जिंदगी के बैनर तले युवा पत्रकार विवेक चन्द्र द्धारा पटना के महावीर मंदिर पर बनाई गई फिल्म संकट मोचन पिछले दिनों बिहार विधान परिषद के सभागार में लांच की गई. इसके लांचिंग में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिन्टू,  कला संस्कृति मंत्री सुखदा पाण्डेय, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्‍यक्ष किशोर कुणाल,  समाजसेवी सुधा वर्गीज और फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम मौजूद थे.

वाह जिंदगी के बैनर तले युवा पत्रकार विवेक चन्द्र द्धारा पटना के महावीर मंदिर पर बनाई गई फिल्म संकट मोचन पिछले दिनों बिहार विधान परिषद के सभागार में लांच की गई. इसके लांचिंग में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिन्टू,  कला संस्कृति मंत्री सुखदा पाण्डेय, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्‍यक्ष किशोर कुणाल,  समाजसेवी सुधा वर्गीज और फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम मौजूद थे.

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिन्टू ने कहा कि इस फिल्म से राज्य को एक नई दिशा मिलेगी.  इस फिल्म में बडे़ बेहतरी के साथ यह बताने की कोशिश की गई है कि धर्म का मतलब समाजसेवा होता है.  कला संस्कृति मंत्री सुखदा पण्डेय ने फिल्म के निर्माण के लिए वाह जिंदगी टीम को धन्यवाद दिया. साथ ही इस तरह की फिल्मों के निर्माण में सहयोग करने की बात भी कही. बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्‍यक्ष किशोर कुणाल ने कहा कि संस्था ने बिना किसी सरकारी या गैरसरकारी सहयोग के इस फिल्म का निर्माण किया है जबकि आज ज्यादतर संस्थाएं डाक्यूमेंट्री के नाम पर पैसा बनाने की कोशिश करती है. इस फिल्म से समाज को जरूर प्रेरणा मिलेगी.

फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम ने फिल्म के बारे में बोलते हुए कहा कि यह फिल्म किसी भी अंतराष्‍ट्रीय फिल्म से टक्कर लेने में सक्षम है.  22 मिनट की इस फिल्म एक ऐसी कहानी कहती है, जिस में दर्शकों के मन में अंत तक रूचि बनी रहती है.  इस मौके पर फिल्म के निर्माता विवेक चंद्र ने कहा कि हमने इससे समाज को यह बताने की कोशिश की है कि धर्म का मतलब मानवसेवा है. विवेक ने यह भी कहा कि इस फिल्म से जो आमदनी होगी उससे बच्चों के एक अस्पताल का निर्माण किया जाना है. इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वाह जिदगी के अमितेश और राजगीर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मंजूल मंजरी ने और मंच संचालन पल्लवी विश्‍वास ने किया. इस मौके पर पटना के कई मशहूर हस्तियां भी मौजूद थीं.  इस फिल्म का कुछ अंश्‍ा इस लिंक में देख सकते हैं.   http://www.youtube.com/watch?v=5wYXYW7e1UI

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ashok

    August 1, 2011 at 8:21 am

    bahut sundar soch hai mujhe pasand aayee
    kya aap mujhe apne sath joriye ga
    kyoki mujhe bhi kuchh kar gujrne ki tammna hai

  2. aarti kumari

    August 1, 2011 at 8:58 am

    aisi kalpanasakti ko sat-sat naman, aisi soch bahot kam logo me rahti hai. kaam ke sath aisi documentary banana dhram ko manav seva se jorana bahot accha laga aur aage ki soch ko naman.aapka sapna sakar ho best of luck.

  3. vyas jee

    August 1, 2011 at 9:54 am

    विवेक जी, राजगीर जी और अमितेश भाई आप लोगों को बहुत बहुत बधाई, मुझे बेहद अफसोश है कि मै नहीं आ पाया था जिसके लिए आप से क्षमा चाहता हूँ

  4. vinayak

    August 2, 2011 at 8:11 am

    once again?gr8 dear.hum hongey kaamyab ek din.thankx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...