Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सहारा के रिपोर्टर ने फोकस के कैमरामैन को थप्‍पड़ मारा

देहरादून में मुख्‍यमंत्री निशंक का बाइट लेने के दौरान सहारा के रिपोर्टर तथा फोकस के कैमरामैन के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद सहारा के रिपोर्टर ने फोकस के कैमरामैन को एक थप्‍पड़ रसीद कर दिया. कहा जा रहा है कि यह घटना पत्रकारों की अत्‍यधिक भीड़ होने के चलते घटी. बाद में दोनों लोगों ने बातचीत कर मामला सलटा लिया.

देहरादून में मुख्‍यमंत्री निशंक का बाइट लेने के दौरान सहारा के रिपोर्टर तथा फोकस के कैमरामैन के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद सहारा के रिपोर्टर ने फोकस के कैमरामैन को एक थप्‍पड़ रसीद कर दिया. कहा जा रहा है कि यह घटना पत्रकारों की अत्‍यधिक भीड़ होने के चलते घटी. बाद में दोनों लोगों ने बातचीत कर मामला सलटा लिया.

सीएम निशंक का कोई कार्यक्रम था. इसी दौरान वहां पत्रकारों की भारी भीड़ जमा हुई थी. सहारा समय के रिपोर्टर मनोज कांडपाल किसी खबर पर बाइट लेने के लिए मुख्‍यमंत्री की तरफ बढ़े. इस बीच फोकस के कैमरामैन सानियाल के बैग से वे टकरा गए. कैमरामैन ने उन्‍हें धक्‍का दे दिया, जिसके बाद उन्‍होंने उसे एक थप्‍पड़ रसीद कर दिया. हालांकि कुछ लोगों ने यह भी बताया कि फोकस का कैमरामैन मनोज को जाने के लिए जगह देने को तैयार नहीं था, इस बात को लेकर हुए विवाद में उन्‍होंने सानियाल को थप्‍पड़ जड़ दिया.

कुछ पत्रकारों ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम में चेहरा दिखाने के लिए तमाम पत्रकारों की भीड़ लग जाती है. ऐसे चैनल और अखबारों के प्रतिनिधि सबसे आगे रहते हैं जिनका चैनल ना तो कहीं दिखता है और ना ही उनका अखबार प्रकाशित होता है. इस स्थिति में काम करने वाले पत्रकारों को काफी परेशानी होती है. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद दोनों लोगों ने आपस में मिल कर मामले को सुलटा लिया. बताया जा रहा है कि फोकस के कैमरा मैन के नया होने  तथा दोनों लोगों के बीच जान पहचान न होने के चलते इस तरह की घटना हुई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kundan shasankar

    August 6, 2011 at 11:53 am

    ek dusre ko seh pana kitna mushkil ho gaya hai…..ye sab isley ho raha hai ….kyoke charo taraf vayapt hai afra-tafri or bhagdoud….tu mugh se age kese ja sakta hai….???apne zid hai ke katar vahen se shru hoge jahan ham khade hai….ye stabborn attitude kyo..???ab to jeena bhi muhal hai….mahngai ke maar or bharastachar ke vaar ke karan….mausam ke badalte mizaj se bhi teevre ho gaya….hum insano ke fitrat ….ek dusare ko dhakka dene ke prvaratte jo sama chuke hai jahan me….kher lets hope for the better…samajdare he aiteyat ka dusara nam hai…..
    Kundan shasankar programming head sobhagya mithila(news channel) uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...