Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गलती के लिए सहकर्मी से क्षमा मांगकर बड़प्‍पन दिखाया संपादक ने

अब कहां मिलते हैं ऐसे सम्‍पादक। ठीक है, हो गयी गलती, लेकिन बड़प्‍पन तो इस बात का है कि गलती को फौरन महसूस भी कर लिया। और इतना ही नहीं, मौका तलाशा और वक्‍त आते ही सबके सामने अपनी गलती मानी और बाकायदा क्षमा-याचना कर ली। जाहिर है, ऐसी क्षमायाचना ने पत्रकारिता के इतिहास में आत्‍मशुद्धि की लगभग खो चुकी परम्‍परा को प्राणवायु तो दे ही दी है,  जिसे आजकल के पत्रकार किसी हादसे की तरह देख सकते हैं।

अब कहां मिलते हैं ऐसे सम्‍पादक। ठीक है, हो गयी गलती, लेकिन बड़प्‍पन तो इस बात का है कि गलती को फौरन महसूस भी कर लिया। और इतना ही नहीं, मौका तलाशा और वक्‍त आते ही सबके सामने अपनी गलती मानी और बाकायदा क्षमा-याचना कर ली। जाहिर है, ऐसी क्षमायाचना ने पत्रकारिता के इतिहास में आत्‍मशुद्धि की लगभग खो चुकी परम्‍परा को प्राणवायु तो दे ही दी है,  जिसे आजकल के पत्रकार किसी हादसे की तरह देख सकते हैं।

मगर ऐसी ही इंसानियत भरी खुद्दारी का प्रतीक बन गये हैं अनिल भास्‍कर। हिन्‍दुस्‍तान अखबार के वाराणसी दफ्तर में एक हफ्ता पहले हुई एक घटना के बाद इस शख्‍स ने बुधवार को न केवल खुद को अपराधी मान लिया, बल्कि सार्वजनिक तौर पर इसके लिए क्षमायाचना तक कर ली।

इसके लिए उन्‍होंने वह मौका चुना जब अपने एक सम्‍पादकीय सहकर्मी संदीप त्रिपाठी की विदाई के लिए आयोजित समारोह में यूनिट मैनेजर समेत पूरा दफ्तर एकत्र था। दरसअल हुआ यह था कि एक दिन अवकाश स्‍वीकृत होने के बावजूद सुनील श्रीवास्‍तव नाम के एक पेजीनेटर को काम पर आने का आदेश अनिल भास्‍कर ने दिया था, जिस पर अवकाश मंजूर होने की बात कहते हुए अनिल भास्‍कर ने उसे अपशब्‍द कहते हुए नौकरी ले लेने की धमकी दे डाली थी। सरेआम हुए इस हादसे में पूरा दफ्तर स्‍तब्‍ध रह गया था। भड़ास ने इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

लेकिन, बुद्धवार की शाम को डीएनई संदीप त्रिपाठी के इलाहाबाद स्‍थानांतरित हो जाने के मौके पर आयोजित एक विदाई समारोह में जब यूनिट मैनेजर समेत प्रसार, विज्ञापन, एचआर और संपादकीय समेत पूरा कार्यालय मौजूद था, अनिल भास्‍कर ने वहां मौजूद सभी लोगों को अचानक ही अपने शब्‍दों से भावुक कर दिया। अपनी बारी पर बोलने खड़े हुए अनिल भास्‍कर ने पूरी मजबूती के साथ सुनील श्रीवास्‍तव के साथ किये गये अपने व्‍यवहार को गलत और अपराध कुबूल करते हुए न केवल सुनील, बल्कि सभी लोगों से क्षमा याचना कर ली। बताते हैं कि उन्‍होंने कहा कि कभी कभी ऐसा हो जाता है, जब हम न चाहते हुए भी कुछ ऐसा कृत्‍य कर बैठते हैं, जिसपर बाद में हमें पश्‍चाताप होता है। ऐसा ही मैंने सुनील के साथ पिछले दिनों कर दिया। मैं शर्मिंदा हूं और इसके लिए क्षमाप्रार्थी भी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajkumar sahu, janjgir chhattisgarh

    August 18, 2011 at 3:14 pm

    anil ji ne bahut hi himmat ka kaam kiye hain. inhen meri se naman, kyonki apni galti swikarne vaale aaj kitne milte hain. vo bhi, jab koi unchi kursi par baitha ho.nishchay hi unhonne bade dileri aur anukarniya kary kiya hai. hamein isse sabak lena chahiye.

  2. umesh

    August 19, 2011 at 4:42 am

    nazir….???? khuch sikh lo big boos type ke logo….? Varna marne ke baad bhe gali sunogoe

  3. ramesh kumar

    August 20, 2011 at 9:07 am

    यशवंत जी वेज बोरड के करमचारी की नौकरी लेना आसान नहीं है यह पता था अिनल भाष्कर को इस िलए माफी मांग ली। आिखर रोज आमना-सामना भी तो करना है

  4. kranti

    August 21, 2011 at 9:51 am

    भाई हर बात को नकारात्‍मक तरह से लेना ठीक नहीं। कितने संपादकों ने अब तक अपने सहयोगी से माफी मांगी है इस पर भी तो विचार करें। मैं अनिल जी को नहीं जानता, लेकिन जो काम उन्‍होंने किया उसके लिए हिम्‍मत चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...