यूपी में बरेली पुलिस ने जिस्म सौंपकर ग्राहकों से लूटपाट करने वाले कॉलगर्ल रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के अनुसार इस सेक्स रैकेट को राजधानी लखनऊ से प्रकाशित होने वाले एक अखबार के तथाकथित पत्रकार और उसकी पत्नी संचालित कर रहे थे. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है तथा दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है.
पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रकाश डी के मुताबिक शहर कोतवाली के पाश इलाके रामपुर गार्डन के निवासी अवकाश प्राप्त सहायक चीनी आयुक्त तथा बारादरी क्षेत्र के ग्रीनपार्क कॉलोनी निवासी एक समृद्ध व्यापारी ने पुलिस को शिकायत की थी कि एक कॉलगर्ल द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी और जेवर लूट लिया गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों द्वारा उपलब्ध कराए गए नम्बर को सर्विलांस पर लगा दिया.
सर्विलांस पर लगे नम्बर के आधार पर पुलिस ने कथित पत्रकार राहुल शर्मा और उसकी पत्नी पूनम उर्फ प्रीति तक पहुंची. दोनों को गिरफ्तार करके उनके पास से चार लाख इकतालीस रुपये से अधिक कीमत के जेवर, सिक्के, नगदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया. प्रकाश डी ने बताया कि राहुल शर्मा और उसकी पत्नी द्वारा चलाए जा रहे इस सेक्स रैकेट के तहत ग्राहक के बुलावे पर कालगर्ल उसके घर पहुंची कालगर्ल पहले अपना जिस्म सौंपती और फिर नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने के बाद नगदी और जेवरात लेकर चंपत हो जाती थी.
डीआईजी ने बताया कि यह गिरोह अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका था. ज्यादातर लोग बदनामी के डर से पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, जिसका पूरा फायदा इस गिरोह ने उठाया. गिरोह के दो अन्य सदस्यों को क्रमश: बरेली और शाहजहांपुर से हिरासत में लिया गया है. उनसे भी पुलिस इस रैकेट के बारे में पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही कुछ और लोगों को हिरासत में लिया जाएगा.












jitendra
August 23, 2011 at 5:22 am
क्या कहने …………
Rahul Kumar Thakur
August 23, 2011 at 9:24 am
kyo bhai journalism ke field ko badnam karne par tule ho
umes love
August 27, 2011 at 8:30 pm
isliye kahta ki patrakar banane se pahele dekh lo.
umesh love
August 27, 2011 at 8:34 pm
har kisi ko patrakar banaaoge to nambar do bale hi….