Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्‍तान, जमुई में मोडम प्रभारी एवं रिपोर्टर में घमासान, रिपोर्टर हटाया गया

हिंदुस्‍तान, जमुई में पिछले दिनों खबर को लेकर घमासान हुआ, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए प्रबंधन ने बरहट के रिपोर्टर को हटा दिया है. बरहट के रिपोर्टर राणा संजय ने जमुई के मोडम प्रभारी मोहन कुमार मंगलम को उनके फोन पर पन्‍द्रह अगस्‍त के झंडोत्‍तोलन की खबर नोट कराई थी, परन्‍तु किसी कारण वह खबर प्रकाशित नहीं हो सकी.

हिंदुस्‍तान, जमुई में पिछले दिनों खबर को लेकर घमासान हुआ, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए प्रबंधन ने बरहट के रिपोर्टर को हटा दिया है. बरहट के रिपोर्टर राणा संजय ने जमुई के मोडम प्रभारी मोहन कुमार मंगलम को उनके फोन पर पन्‍द्रह अगस्‍त के झंडोत्‍तोलन की खबर नोट कराई थी, परन्‍तु किसी कारण वह खबर प्रकाशित नहीं हो सकी.

इसके बाद राणा संजय 17 को जमुई कार्यालय पहुंचे तथा अपनी खबर के बारे में पूछताछ करने के बाद एक और खबर देने लगे.  इस पर मोहन कुमार मंगलम ने कहा कि अब पन्‍द्रह अगस्‍त की खबर आज नहीं छपेगी. इसी बात को लेकर राणा संजय और मोहन कुमार मंगलम के बीच नोंकझोंक हो गई. कुछ लोगों का कहना है कि नौबत हाथापाई की आ गई.

इसके बाद दोनों लोगों ने अपने अपने तरीके से संपादक को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद संपादक ने प्रादेशिक प्रभारी ज्‍योति वर्मा को जमुई भेजा. ज्‍योति वर्मा ने कुछ लोगों के बयान लेने के बाद अपनी रिपोर्ट संपादक को सौंप दी,‍ जिसके बाद राणा संजय को हटाते हुए काम करने से रोक दिया गया.

इस संदर्भ में जब मोहन कुमार मंगलम से बात की गई तो उन्‍होंने बताया कि पुरानी खबर को रोकने की वजह से राणा संजय ने उनके साथ बदतमीजी की, जिसके बाद उन्‍होंने इस पूरे घटनाक्रम से संपादक जी को अवगत करा दिया. जांचोपरांत प्रबंधन ने राणा संजय की गलती पाते हुए उसे हटाने का निर्णय लिया.

इस संदर्भ में जब राणा संजय से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने किसी के साथ कोई बदतमीजी नहीं की, बल्कि खबर ना छापने के कारणों को जानना चाहा, जिस मोडम प्रभारी ने तैस में आकर मुझसे बात की तथा कहा कि जो खबर चाहूंगा वही छपेगा, जिसके बाद मुझसे थोड़ी तीखी झड़प हो गई, जिसके चलते मुझे हटाने का निर्णय ले लिया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shivendra narayan singh

    August 25, 2011 at 12:51 pm

    rana sanjai kai sath anyai hua hai

  2. sanjeev samastipur

    August 27, 2011 at 3:00 am

    mangalam jee ko patrkaar nahi balki neta hona chahiye jha jate hai gutbaajee shru kar detai hai……

  3. anup narayan singh

    August 27, 2011 at 10:05 am

    akhabar mai sabkuch thik nahi rana je sampadak sai mil kar sachi batai nyaa hoga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...