Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अन्‍ना का नाम बेचने में भी पीछे नहीं हैं अखबार, भास्‍कर के बाद जागरण ने भी विज्ञापन पीटा

गजब का दौर है यह. अनैतिक लोग नैतिकता की बात कर रहे हैं. बेइमान और भ्रष्‍टाचारी लोग अन्‍ना के आंदोलन का हिस्‍सा बन रहे हैं. इस स्थिति में भी लोगों को उम्‍मीद है कि भ्रष्‍टाचार खतम हो जाएगा!  कई अपराधों को रोकने के लिए कानून बने हैं पर तब भी अपराध हो ही रहे हैं. यानी जब तक हम खुद बदलना ना चाहे कोई कानून हमें बदल नहीं सकता. जब तक हमारी हिप्‍पोक्रेसी और दोहरा चरित्र नहीं बदलेगा कुछ भी नहीं बदलने वाला है.

गजब का दौर है यह. अनैतिक लोग नैतिकता की बात कर रहे हैं. बेइमान और भ्रष्‍टाचारी लोग अन्‍ना के आंदोलन का हिस्‍सा बन रहे हैं. इस स्थिति में भी लोगों को उम्‍मीद है कि भ्रष्‍टाचार खतम हो जाएगा!  कई अपराधों को रोकने के लिए कानून बने हैं पर तब भी अपराध हो ही रहे हैं. यानी जब तक हम खुद बदलना ना चाहे कोई कानून हमें बदल नहीं सकता. जब तक हमारी हिप्‍पोक्रेसी और दोहरा चरित्र नहीं बदलेगा कुछ भी नहीं बदलने वाला है.

इतना कुछ लिखने का कारण है अपने को नम्‍बर एक बताने वाले अखबार का किसी भी मौके पर माल पीटने की योजना. अन्‍ना के आंदोलन और भ्रष्‍टाचार को लेकर यह अखबार जमकर विधवा विलाप कर रहा है. सरकार को भी इसके पत्रकार जमकर गरिया रहे हैं. अभी दैनिक भास्‍कर ने अन्‍ना के नाम पर माल बटोरा था तो नम्‍बर एक अखबार कहां पीछे रहने वाला है. अपने एक संपादक की मौत को भी व्‍यापार बनाने वाले जागरण से और उम्‍मीद क्‍या की जा सकती है.

पेड न्‍यूज के रूप में भ्रष्‍टाचार करने वाला यह अखबार इस बार अन्‍ना के आंदोलन को भी पैसा में तब्‍दील करने से नहीं चूका है. पिछली बार अप्रैल में भी जागरण ने अन्‍ना के अनशन पर जमकर विज्ञापन बटोरा था. एक तरफ देश के संवेदनशील नागरिक अन्‍ना का चेहरा और स्थिति देखकर बुरी तरह परेशान हैं, भगवान ने उनके सुरक्षित रहने की प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अखबार अन्‍ना के अनशन के बहाने पैसा बटोरने में लगे हैं. पहले भास्‍कर ने पीटा, इसबार देहरादून संस्‍करण में जागरण ने वसूली की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rishi Naagar

    August 24, 2011 at 6:31 pm

    SHAME!! SHAME!!

  2. sanjay kr.

    August 25, 2011 at 2:32 pm

    yah grup aapane parijan ki maut par vi advt. le kar jashn manane wala grup hai. fir aana kya chij hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...