Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

समाज की पत्रिकाओं के नाम पर लाखों लुटा रहा है जनसम्‍पर्क विभाग

मध्यप्रदेश का जनसम्पर्क विभाग इन दिनों लूट का सबसे बड़ा केन्द्र बना हुआ है। रिश्वतखोरी और लेनदेन के बगैर यहां कोई काम नहीं हो सकता। यदि आपको भी इस लूट में शामिल होना है तो तुरंत समाज की एक पत्रिका निकाल लीजिए। इन्दौर के एक पत्रकार,  जो संवादनगर घोटाले का आरोपी भी हैं,  ने एक समाज की पत्रिका निकाल कर जनसम्पर्क विभाग से हजारों रुपए के विज्ञापन प्रतिमाह कमाने का जुगाड़ कर रखा है।

मध्यप्रदेश का जनसम्पर्क विभाग इन दिनों लूट का सबसे बड़ा केन्द्र बना हुआ है। रिश्वतखोरी और लेनदेन के बगैर यहां कोई काम नहीं हो सकता। यदि आपको भी इस लूट में शामिल होना है तो तुरंत समाज की एक पत्रिका निकाल लीजिए। इन्दौर के एक पत्रकार,  जो संवादनगर घोटाले का आरोपी भी हैं,  ने एक समाज की पत्रिका निकाल कर जनसम्पर्क विभाग से हजारों रुपए के विज्ञापन प्रतिमाह कमाने का जुगाड़ कर रखा है।

समाज की पत्रिका के नाम पर हर माह विज्ञापन आ जाता है और इसमें से कमीशन की राशि विभाग के पास चली जाती है। पत्रिका की सौ पचास कॉपी छपती है और बाकी पैसा जेब में रखकर ये पत्रकार ऐश करता है। वास्तविकता यह है कि जिस समाज की यह व्यक्तिगत पत्रिका निकल रही है,  उस समाज की प्रतिनिधि पत्रिका को भोपाल से एक धेला भी नहीं मिलता। बेचारे किसी तरह सदस्यों के चंदे से काम चला रहे हैं। अब अपनी आपबीती भी किसको बताएं। औदूम्बर उद्घोष नामक इस मासिक पत्रिका को विज्ञापन किस नियम के तहत जनसम्पर्क विभाग दे रहा है यह भी पता किया जाना चाहिए।

मध्यप्रदेश सरकार का जनसम्पर्क विभाग दुकानदारों की दुकानें चलाने के लिए सब करता है,  लेकिन जो ईमानदार हैं और रिश्वत नहीं दे सकते उनके लिए यहां कोई जगह नहीं है। कायदे से तो विभिन्न समाज की पत्रिकाओं को विज्ञापन देने के लिए नियम होने चाहिए और पारदर्शिता रखते हुए उन नियमों का प्रकाशन कर जो पत्रिकाएं उसमें शामिल होने लायक हैं उन्हें विज्ञापन मिलना चाहिए,  लेकिन ऐसा करने में बेइमानों की जेब कैसे भरे? यही कारण है कि सारा मामला बगैर नियमों के चल रहा है। गणित सीधा सा है एक पत्रिका निकालिए भोपाल के जनसम्पर्क विभाग में जुगाड़ बिठाइए,  कमीशन दीजिए और कमाइए हजारों रुपए प्रतिमाह।

इंदौर से अर्जुन राठौर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ajay

    August 26, 2011 at 7:27 pm

    lagta hai… arjun ji k haat kuch nahi lag rah ahia…
    bare bhai…aise har state me ho raha hai,,

  2. u.s,awasthy

    September 19, 2011 at 4:37 pm

    सही नजरिया है आपका मध्यप्रदेश सरकार का जनसम्पर्क विभाग के विषय में संपूर्ण ब्राह्मण मंच हर साल परिचय सम्मेलन और ‘उपनयन संस्कार का आयोजन जबलपुर शहर में करता आ रहा है 12वां सम्मेलन पर एक नेताजी के कहने पर समाज ने प्रकाशित पत्रिका पर विज्ञापन लगा दिया पर भुगतान नहीं किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...