Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

हिंदुस्‍तान के तहसील प्रतिनिधियों को प्रबंधन का फरमान, लैपटॉप खरीदो या नौकरी छोड़ो

हिंदुस्‍तान ने बिहार में तहसील स्‍तर के पत्रकारों के लिए नया फरमान जारी किया है. अब तक फोन-फैक्‍स के सहारे अपनी खबरों को ब्‍यूरो कार्यालय भेजने वाले पत्रकारों को स्‍पष्‍ट कह दिया गया है कि अब वे लैपटॉप और इंटरनेट की व्‍यवस्‍था करें अथवा कहीं और नौकरी की तलाश कर लें. प्रबंधन के इस फरमान के बाद से ही तहसील स्‍तर के पत्रकार परेशान हैं. उनके लिए एक तरफ कुंआ है तो दूसरी तरफ खाई बन गई है.

हिंदुस्‍तान ने बिहार में तहसील स्‍तर के पत्रकारों के लिए नया फरमान जारी किया है. अब तक फोन-फैक्‍स के सहारे अपनी खबरों को ब्‍यूरो कार्यालय भेजने वाले पत्रकारों को स्‍पष्‍ट कह दिया गया है कि अब वे लैपटॉप और इंटरनेट की व्‍यवस्‍था करें अथवा कहीं और नौकरी की तलाश कर लें. प्रबंधन के इस फरमान के बाद से ही तहसील स्‍तर के पत्रकार परेशान हैं. उनके लिए एक तरफ कुंआ है तो दूसरी तरफ खाई बन गई है.

सूत्रों का कहना है कि यह निणर्य उच्‍च स्‍तर पर लिया गया है. प्रबंधन इससे तहसील एवं प्रखंड के नाम पर कई जगहों पर खुले कार्यालयों को बंद करके अपना खर्च कम करना चाहता है, पर इसके लिए बकरा तहसील स्‍तर के स्‍थानीय प्रतिनिधियों को बनाया जा रहा है. इन प्रतिनिधियों को लैपटॉप खरीदने को मजबूर किया जा रहा है, जो प्रतिनिधि पैसे के बारे में कह रहे हैं उन्‍हें साफ कह दिया जा रहा है कि फिर आप अपनी व्‍यवस्‍था कहीं और कर लीजिए. प्रतिनिधि परेशान हैं.

प्रबंधन के इस निर्णय से तहसील यानी अनुमंडल स्‍तर के पत्रकार परेशान हैं, क्‍योंकि अखबार उन्‍हें इतना पैसा नहीं देता है कि वो लैपटॉप खरीदने लायक बचत कर सकें. ज्‍यादातर विज्ञापन से मिलने वाले कमीशनों पर निर्भर रहते हैं. निकाले जाने से परेशान हिंदुस्‍तान के पत्रकार अब कर्ज-उधार लेकर अपने लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं. जो खरीद पाने में सक्षम नहीं हैं अब वे भरे मन से दूसरे अखबारों में जुगाड़ लगाने लगे हैं. कुछेक प्रतिनिधियों का कहना है कि अवसरों की मारामारी देखते हुए वो कैसे भी लैपटॉप खरीदने को मजबूर हैं. उन्‍हें संस्‍थान की तरफ से कोई सहायता भी नहीं दी जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kamal sharma

    September 8, 2011 at 7:39 am

    लैपटॉप में ज्‍यादा पैसा निवेश करने से अच्‍छा है नेटबुक खरीद लें। लाने ले जाने में सुगम, एक किलो से ज्‍यादा वजन नहीं। काम लैपटॉप से ज्‍यादा अच्‍छा। कीमत तकरीबन 16 से 18 हजार रुपए।

  2. arun kumar chaubey

    September 8, 2011 at 10:21 am

    sahi bat kharidana chahiye othrerwise company chode. hindustan to kahata hi hai ki jisko asuvidha ho wah chod de koi doctor to kaha nahi hai.

  3. anand

    September 8, 2011 at 12:05 pm

    good idia sir jee

  4. श्रीकांत सौरभ

    September 8, 2011 at 3:43 pm

    जमाना तकनीकी का है . कब तक इस सच्चाई से मुंह मोड़कर रहोगे भाई . पटना के हरिनिवास कामप्लेक्स मे असुस(asus) का नवीनतम नेटबुक 12 हजार में आ जाएगा . इसे खरीद कर प्रयोग में लाया जा सकता है .

  5. puran chand

    September 8, 2011 at 3:51 pm

    अरे भाई ,

    भ्रष्ट अधिकारी, काले व्यापारी , थाना , कस्टम , एसएसबी वाले , चोर -पाकिटमार, चरसी -स्मैकिये , नेता, तथाकथित समाजसेवी किस दिन काम आयेंगे ?

    किसी से लैपटॉप मोच लीजिये !

    कौन सी बड़ी बात है ?

    टीवी चैनेल के स्ट्रिंगरों को भारी-भारी कैमरा कंपनी वाले दिये हैं क्या ?

    नव्बे परसेंट स्ट्रिंगरों को दो से चार चक्के वाली गाड़ियाँ हिंदुस्तान से मिलीं हैं ?

    दिन भर हकासे-पियासे, दनदनाये, दफ्तरे -दफ्तर घूमते रहते हो .

    पेट्रोल क्या शशि शेखर के पिछवाड़े से आता है ?

  6. saurabhjaisawal

    September 13, 2011 at 3:55 pm

    shashi shekher ji tuglaki farman mat lkgu karo. tahsilon ke reporters ko dalali kane ko prarit mat karo.tahsil ke reporter chori chhipe jo kar rahe hai wah sadak per aajayega. aap kaya dete ho ?aapke staffer ki tarh dalali nahi ker rahi hai.shashi shekher i industan me aapke ane se pahle kam dalali hoti thi aab cham per hai.Bareilly, kanpur,varansi, agra me khulker upri kamai ho rahi hai. Bareilly ke reporter to c han mahino me malamal ho gaye hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...