Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार उत्‍पीड़न मामला : कुमायूं के आयुक्‍त ने दिए जांच के आदेश

: पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश : उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिल के मदकोट कस्बे में दैनिक जागरण के पत्रकार पवन बत्रा को खनन माफियाओं द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में कुमायूं मंडल के आयुक्‍त ने पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच करवाने तथा पवन बत्रा को सुरक्षा सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया है. उन्‍होंने जांच के बाद राजस्‍व पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश भी दिया है.

: पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश : उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिल के मदकोट कस्बे में दैनिक जागरण के पत्रकार पवन बत्रा को खनन माफियाओं द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में कुमायूं मंडल के आयुक्‍त ने पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच करवाने तथा पवन बत्रा को सुरक्षा सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया है. उन्‍होंने जांच के बाद राजस्‍व पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश भी दिया है.

उल्‍लेखनीय है कि मदकोट में दैनिक जागरण के पत्रकार पवन बत्रा ने सात सितम्बर को गोरी नदी में हो रहे अवैध खनन की खबर लिखी थी. खबर के अनुसार 15 सितम्बर तक राज्य में नदियों में खनन पर प्रतिबंध होता है, इसके बावजूद खनन का कार्य जारी था. इस खबर के बाद खनन व्यवसाय से जुडे़ प्रदीप रावत ने अन्य खनन माफियों के साथ पत्रकार के मदकोट स्थित प्रतिष्‍ठान पर धावा बोला तथा उनके साथ मारपीट की. प्रतिष्‍ठान में तोड़फोड़ की गई हुई तथा उनकी पत्नी को नग्न घुमाने की धमकी दी गयी. उनकी पत्‍नी को भी प्रताडि़त करने की कोशिश की गई.

इस मामले में पत्रकार पवन बत्रा ने सात सितम्बर, 2011 को राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर उपजिलाधिकारी मुनस्यारी को दी, परन्‍तु अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है. पत्रकार को अगवा करने का भी प्रयास किया गया. इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अगवा करने का एफआईआर दर्ज करने की बजाय गाली-गलौच करने, धमकी देने जैसी सामान्य घटना दिखाते हुए इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 232, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया तथा जेल भेजा. इसके बाद भाजपा के तमाम लोग खनन माफियाओं को बचाने में सक्रिय हो गए तथा पत्रकार को भी खाप पंचायत के आधार पर पांच दिन में इलाका छोड़ने का फरमान जारी कर दिया गया.

एक पत्रकार के साथ होने वाले उत्‍पीड़न को देखते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने पूरे मामले में नाराजगी जताया तथा पत्रकार का उत्‍पीड़न रोके जाने की मांग की. इसके बाद यूनियन के महासचिव प्रयाग पाण्‍डेय के नेतृत्‍व में एक प्रतिनिधिमंडल कुमायूं मण्‍डल के आयुक्‍त से मिला तथा पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद आयुक्‍त ने पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले की मजिस्‍ट्रेटी जांच कराने तथा पत्रकार पवन बत्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्‍होंने यह भी निर्देश दिया है कि जांच के बाद राजस्‍व पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया जाए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...