Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला में अजय राय का तबादला, भास्‍कर में प्रभात कुमार का इस्‍तीफा नामंजूर

अमर उजाला, वाराणसी से खबर है कि सीनियर सब एडिटर अजय राय का तबादला इलाहाबाद के लिए कर दिया गया है. वे काफी समय से वाराणसी में अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे थे. अजय के बारे में बताया जा रहा है कि कंपनी के चेयरमैन राजुल माहेश्‍वरी से अकेले में बात करना उनके लिए भारी पड़ गया है. सूत्रों ने बताया कि राजुल माहेश्‍वरी के वाराणसी दौरे के समय अजय राय ने उनसे अकेले में बात करने की इच्‍छा जाहिर की थी, जो वरिष्‍ठों को काफी नागवार गुजरी थी. इसके बाद से अजय राय को परेशान किया जाने लगा था. उन्‍हें दो बार मेमो भी दिया गया था.

अजय राय ने बारह साल पहले आगरा में अमर उजाला ज्‍वाइन किया था. इसके बाद उनका तबादला वाराणसी के लिए कर दिया गया था. एक साल तक वे अखबार के गाजीपुर के ब्‍यूरोचीफ भी रहे. इसके पहले अमृत प्रभात को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

दैनिक भास्‍कर, रांची से खबर है कि 23 सितम्‍बर को गुस्‍से में इस्‍तीफा देने वाले प्रभात कुमार का इस्‍तीफा नामंजूर कर दिया गया है. खबर है कि स्‍टेट हेड ओम गौड़ के हस्‍तक्षेप के बाद  वापस लौटे हैं. गौरतलब है कि बिहार डेस्‍क देखने वाले प्रभात कुमार का बिहार के एक ब्‍यूरो के रिपोर्टर से कहासुनी हो गई थी. उन्‍होंने उसकी शिकायत संपादक राघवेन्‍द्र से की, परन्‍तु संपादक ने कोई तवज्‍जो नहीं दिया, जिससे नाराज प्रभात कुमार शुक्रवार की रात को ही अपना इस्‍तीफा देकर चले गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ek sahyogi

    September 30, 2011 at 11:04 am

    ajay rai ji , bahut Varansi main BSNL aur medical se dalali kr le..ab dukan band. ab Allahabad mai lagao nai dukan…ka chup-chup k rajul g se batiyate rahe…yaha sabki pol kholna chah rahe thai…khud hi khul gaye…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...