Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

शहरों में दैनिक भास्कर सबसे आगे, 1.58 लाख नए पाठक भी जोड़े

मुंबई. भारतीय पाठक सर्वेक्षण (आईआरएस)-2011 की दूसरी तिमाही के परिणाम जारी हो गए हैं। इसके मुताबिक, दैनिक भास्कर समूह ने तीन महीनों में 1.58 लाख पाठक जोड़े हैं। पिछले कई सालों की तरह इस बार भी यह 1.82 करोड़ पाठकों के साथ देश का सबसे बड़ा समाचार पत्र समूह बना हुआ है। ताजा आंकड़ों में दिव्य मराठी और दैनिक भास्कर झारखंड के संस्करणों के पाठकों को शामिल नहीं किया गया है।

मुंबई. भारतीय पाठक सर्वेक्षण (आईआरएस)-2011 की दूसरी तिमाही के परिणाम जारी हो गए हैं। इसके मुताबिक, दैनिक भास्कर समूह ने तीन महीनों में 1.58 लाख पाठक जोड़े हैं। पिछले कई सालों की तरह इस बार भी यह 1.82 करोड़ पाठकों के साथ देश का सबसे बड़ा समाचार पत्र समूह बना हुआ है। ताजा आंकड़ों में दिव्य मराठी और दैनिक भास्कर झारखंड के संस्करणों के पाठकों को शामिल नहीं किया गया है।

हाल ही में दिव्य मराठी के औरंगाबाद, नासिक और जलगांव संस्करण लॉन्च किए गए हैं। जबकि झारखंड के रांची, धनबाद और जमशेदपुर में दैनिक भास्कर के संस्करण हैं। दैनिक भास्कर 91.37 लाख शहरी पाठकों के साथ देश का सबसे बड़ा शहरी अखबार भी बना हुआ है। शहरों में टाइम्स ऑफ इंडिया की तुलना में भास्कर के 19 लाख पाठक ज्यादा हैं। मध्यप्रदेश में भी दैनिक भास्कर की बढ़त कायम है। इस बार अखबार ने यहां 76 हजार पाठक और जोड़े हैं। प्रदेश में भास्कर की रीडरशिप अब 38.06 लाख हो चुकी है। यह प्रतिस्पर्धी अखबार की तुलना में 204 फीसदी ज्यादा है।

राजस्थान में दैनिक भास्कर ने 1.13 लाख नए पाठक जोड़े हैं। अब वहां अखबार की कुल रीडरशिप 64.25 लाख हो चुकी है। जबकि नजदीकी प्रतिस्पर्धी के 60 हजार पाठक कम हुए हैं। सर्वे में चार शहरों-जयपुर, जोधपुर, कोटा और बीकानेर को शामिल किया गया। इनमें 17.11 लाख पाठकों के साथ दैनिक भास्कर की लीडरशिप पोजीशन कायम है। पंजाब में दैनिक भास्कर जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में 4.35 लाख रीडरशिप के साथ लीडर बना हुआ है। जबकि चंडीगढ़ में 1.63 लाख पाठकों के साथ अपने प्रतिस्पर्धी से 61.3 फीसदी आगे है। दैनिक भास्कर के हरियाणा में 13.12 लाख पाठक हैं और यह अपने प्रतिस्पर्धी अखबार से 33 फीसदी आगे है।

गुजरात में दिव्य भास्कर के 35.36 लाख पाठक हैं। दिव्य भास्कर अकेला गुजराती अखबार है, जिसके अहमदाबाद में 10 लाख से ज्यादा पाठक हैं। सर्वे में शामिल किए गए शहरों में अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर और जामनगर में संयुक्त रूप से दिव्य भास्कर के 22.34 लाख पाठक हैं। 1.82 करोड़ पाठकों के साथ दैनिक भास्कर पिछले कई वषों की तरह इस बार भी देश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला समाचार पत्र समूह बना हुआ है। 13 राज्यों और चार भाषाओं में समूह के कुल 62 संस्करण हैं। यह समूह सबसे ज्यादा भोगौलिक क्षेत्र को कवर करते हुए सर्वाधिक भारतीय आबादी की जरूरतें पूरी करता है।

समूह की सफलता वास्तव में उसके पाठकों की सफलता है। इसके लिए हम अपने पाठकों और उन सहयोगियों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने यह सफलता हासिल करने में मदद की। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...