Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

टीआरपी के चलते दर्शकों को नहीं देखने को मिलते अच्छे सीरियल : टॉम अल्टर

नई दिल्ली। जानेमाने अभिनेता टॉम अल्टर का मानना है कि कुछ लोग जो टीआरपी को चलाते हैं वह नहीं चाहते कि अच्छी चीजें (सीरियल) दर्शकों सामने आएं। जबकि हकीकत यह है कि दर्शक अच्छे सीरियल देखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अच्छे सीरियल देखने को नहीं मिल रहें हैं। उन्होंने कहा कि टीआरपी का खेल पिछले कुछ वर्षो से शुरू हुआ है, और इसके आने से पहले भारतीय दर्शकों को बेहतर और शिक्षाप्रद सीरियल देखने को मिलते थे।

नई दिल्ली। जानेमाने अभिनेता टॉम अल्टर का मानना है कि कुछ लोग जो टीआरपी को चलाते हैं वह नहीं चाहते कि अच्छी चीजें (सीरियल) दर्शकों सामने आएं। जबकि हकीकत यह है कि दर्शक अच्छे सीरियल देखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अच्छे सीरियल देखने को नहीं मिल रहें हैं। उन्होंने कहा कि टीआरपी का खेल पिछले कुछ वर्षो से शुरू हुआ है, और इसके आने से पहले भारतीय दर्शकों को बेहतर और शिक्षाप्रद सीरियल देखने को मिलते थे।

टॉम ने यह बात दूरदर्शन पर कल (बृहस्पतिवार) से प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘यहां के हम सकिंदर’ को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। इस मौके पर सीरियल के निर्माता/निर्देशक दिलीप सूद, अभिनेता ध्रुवराज शर्मा, अनु नैन, सक्षम दायमा, तनवी समेत लेखक तकी इमाम भी मौजूद थे। छोटे शहरों मे पढ़ने वाले छात्रों की कहानी पर बने इस सीरियल में टीचर की भूमिका निभाने वाले टॉम अल्टर ने कहा कि आजकल के सीरियलों की कहानी और ट्रिट्मेंट टीआरपी के आधार पर तय होती है। यही वजह है कि आजकल के सीरियल की क्वालिटी और कहानी सच्चाई से मीलों दूर है।

उन्होंने कहा कि जिस वक्त टीआरपी इजाद नहीं हुआ था उस वक्त लोगों को वेहतर सीरियल देखने को मिलते थे। उन्होंने कहा कि रामायण, महाभारत, हमलोग, बुनियाद, जुनून जैसे सीरियलों की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने टीआरपी को बकवास बताते हुए यहां तक कह डाला कि इसे तो खरीदा जाता है। दिलीप सूद ने कहा कि नया भारत गांवों में बसता है और हम अपने सीरियल के माध्यम से उसी नए भारत की तस्वीर से दर्शकों को रूबरू कराने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ‘स्कूल डेज’ की कहानी भी स्कूली छात्रों पर थी, पर वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वालें छात्रों की कहानी कहती थी, यह सीरियल छोटे शहरों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालें छात्रों की ख्वाहिशों को व्यक्त करती है। साभार : राष्‍ट्रीय सहारा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mukesh mondal

    October 7, 2011 at 5:53 am

    tom ji bilkul sahi kah rahe hai aap is trp ne beda garg kar diya,jo bhi chanel kholo usme koi bhi serial dhung ka nahi aata,kai serial me to baap beta lagta hai aur beta baap off hum log taras gai hai badiya tv serial dekhne ko ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,mukesh mondal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...