Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

पत्रकार राकेश को थैंक्यू, दर्ज हुई एफआईआर, ठग हुए गिरफ्तार

झारखण्ड राज्य के देवघर जिले में करियर काउंसिलिंग करने वाले कुछ लोगों ने मथुरा (उत्तर प्रदेश) और बिहार राज्य के तीन चार छात्रों को बीआईटी (देवघर) में एडमिशन कराने के नाम पर 1.8 लाख रुपये ठग लिए. जब तक छात्रों को अपने साथ हुए फर्जीवाड़े की भनक लगी तब तक बहुत देर हो चुकी थी. खैर, छात्र आनन-फानन में देवघर पहुंचे और अपने साथ हुई ठगी की शिकायत करने देवघर नगर थाना पहुंचे. मगर देवघर नगर थाने की पुलिस ने उन्हें उलटे पाँव लौटा दिया.

झारखण्ड राज्य के देवघर जिले में करियर काउंसिलिंग करने वाले कुछ लोगों ने मथुरा (उत्तर प्रदेश) और बिहार राज्य के तीन चार छात्रों को बीआईटी (देवघर) में एडमिशन कराने के नाम पर 1.8 लाख रुपये ठग लिए. जब तक छात्रों को अपने साथ हुए फर्जीवाड़े की भनक लगी तब तक बहुत देर हो चुकी थी. खैर, छात्र आनन-फानन में देवघर पहुंचे और अपने साथ हुई ठगी की शिकायत करने देवघर नगर थाना पहुंचे. मगर देवघर नगर थाने की पुलिस ने उन्हें उलटे पाँव लौटा दिया.

साथ ही धमकाया भी कि इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कि जायेगी. सभी छात्र हताश और निराश होकर वापस लौटने को ही थे कि इस बात की भनक वहां समाचार संकलन के उद्देश्य से पहुंचे प्रभात खबर के पत्रकार राकेश पुरोहितवार को लगी. पुरोहितवार ने न सिर्फ मामले को संभाला बल्कि इस मुद्दे पर नगर थाना के कर्मियों से मोर्चा भी लिया. उनकी पुलिस वालों से तकरार हो गई.

पुरोहितवार ने इस प्रकरण की सूचना देवघर के एस.पी. को दी और साथ ही  नगर थाने की पुलिस के करतूत की भी उन्हें जानकारी दे दी. एस.पी. के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और प्रकरण के अभियुक्तों की गिरफ़्तारी भी कर ली गई है. इस तरह एक पत्रकार के कारण ठगी के शिकार छात्रों को न्याय मिलने की प्रक्रिया की शुरुआत हुई. देखना ये है कि पुलिसवाले अपना फर्ज ठीक से निभाकर छात्रों को पैसे लौटाते हैं या आपस में ही खा-पी जाते हैं.

अनंत झा की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. jitendra k singh

    October 8, 2011 at 12:04 pm

    निश्चित तौर पर एक पत्रकार के द्वारा किया गया यह काम सराहनीय है. जरुरत है की हम राकेश पुरोहितवार जैसे पत्रकारों की हौसला अफजाई की. आम तौर पर इन दिनों पत्रकारों पर खबर बनाने को लेकर उकसाने के आरोप लगते रहते है. ऐसे में देवघर का यह उदाहरण इस बात को प्रमाणित कर्ता है की अभी भी पत्रकार सामाजिक और जन सरोकार से जुड़े है और इंसाफ दिलाने के लिए संघर्षरत भी. राकेश को ढेरो शुभकामनाये.

  2. L.K Thapa

    October 10, 2011 at 5:27 am

    मेरे पत्रकार दोस्त राकेश पुरोहितवार को धन्यावाद देना चाहता हूँ कि आपने अपने कर्तव्य व निष्ठा का परिचय देते हुए काफी लोगों के जीवन को बचाया है ओर सदा ही सोने वाली प्रशासन की नींद खुली होगी। और में अपनी तर्फ से आपको हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ कि आपके प्रयासों से थाने में मामला दर्ज हुआ और आगे भी में आपसे ऐसी ही उम्मिद रखता हूँ। अब दोस्तो देश की काफी जिम्मेंवारी हम पत्रकार बन्धुओं पर आन पड़ी है। हमें इसका ड़ट कर मुकाबला करना चाहिए। आपका शुभचिंतक
    एल.के. थापा
    दैनिक जगत क्रान्ति
    126102

  3. L.K Thapa

    October 10, 2011 at 5:38 am

    मेरे पत्रकार बन्धओं,
    ना डऱो तलवार से, ना डऱो बन्दुको से,
    तोप के गोले भी फिके पड़ जायेगें जब चलेगी कलम हमारी,
    हवाये भी रूख बदल दे, लेख लिखो ऐसी,
    समाज को आईना दिखाना परम कर्तव्य हमारा,
    मात्रा जीवन जीना ही धर्म नहीं है हमारा,
    कुछ करके गुजरा जाये,
    ये तमन्ना रखे दिल में,

    आपका शुभचिंतक
    एल.के. थापा
    दैनिक जगत क्रान्ति
    126102

  4. santosh begusarai

    October 10, 2011 at 8:15 am

    इंसाफ दिलाने के लिए संघर्षरत राकेश को ढेरो शुभकामनाये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...