आजमगढ़ : पत्रकारिता समाज का दर्पण तो होता ही है, समाज का दिशा बोधक भी होता है. समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों का हमेशा से महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आजादी की लड़ाई से लेकर आजतक पत्रकारों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया है. नयी पीढ़ी के नौजवान पत्रकारों से यह उम्मीद है कि वे इस परंपरा को आगे बढ़ाये और समाज को सही दिशा की तरफ ले जायें.
उक्त बातें मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रामनरेश यादव ने आज अपने गृह जनपद आजमगढ़ में तमसा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में कही. आजमगढ़ जनपद के मूल निवासी श्री यादव मध्य प्रदेश के राज्यपाल बनने के बाद आज पहली बार जनपद मुख्यालय पर आये थे. इस अवसर पर राज्यपाल श्री यादव को सम्मानित किया गया. राज्यपाल ने भी विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले जनपद के लोगों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.
पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान देने वाले कई पत्रकारों को राज्यपाल ने सम्मानित किया, जिनमें सुधीर सिंह (पीटीआई), धर्मेन्द्र श्रीवास्तव (यूएनआई), स्वर्मिल चन्द्र (हिंदुस्तान), वेद मिश्र (ईटीवी), आलोक सिंह (डीडी न्यूज़), प्रवीर शर्मा (अमर उजाला), दीपक सिंह (सहारा समय) समेत कई अन्य लोग भी शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनवारी लाल जालान और संचालन विजय यादव ने किया. कार्यक्रम के अंत में संयोजक एवं तमसा प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया.












rajkumar
October 11, 2011 at 4:20 pm
patrkaro ko samay samay par samman milana chahiye jo yadav je ne kiya hamari taraf se unke liye thankyou patrkar samaj ka aayana hota hai……09808898695
khabri laal
October 11, 2011 at 4:38 pm
जी हाँ खबर तो बिलकुल सही है की माननीय राज्यपाल महोदय का सम्मान तमसा प्रेस क्लब द्वारा किया गया और ये आजमगढ़ के लोगों के लिए यह गौरव की बात है लेकिन ख़बरें भी कैसे पलट दी जाती हैं सम्मान समारोह में पुरे जनपद के तमाम पत्रकारों को सम्मानित किया गया था लेकिन खबर में सम्मान का जो क्रम दिया गया है वो उल्टा है कृपया सम्मानित लोगों की सूचि को उल्टा कर के पढ़ा जाए तो बेहतर होगा और उचित ही होगा ! धन्यवाद!
Rahul
October 12, 2011 at 4:55 am
सच ही कहा….. महामहिम …..सरद यादव ने संसद में सही कहा था कि… रास्ट्रपति और राज्यपाल के पद बूढ़े बैल व् गायो को सत्ता पछ के कृपा पात्र होते है …….! जैसा के राम नरेश जी ने अपने बयान में कही और पत्रक में मीडिया के कार्यलयो को भिजवाया ……वाह भाई महामहिम का पद ……!
SHANKAR JALAN
October 13, 2011 at 11:08 am
बधाई हो