Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण ने चुराई हिंदुस्‍तान की खबर

वैसे तो छोटे-मोटे अखबारों में एक दूसरे की खबर कॉपी करने या चोरी करने का खेल चलता ही रहता है. इसके बावजूद लोग इलेक्‍ट्रानिक मीडिया से ज्‍यादा विश्‍वास अखबार पर करते हैं तथा महत्‍व देते हैं. पर चोरी जैसी हरकत खुद को नम्‍बर एक कहने वाला बड़ा अखबार दैनिक जागरण करे तो इसे क्‍या कहा जाए.

वैसे तो छोटे-मोटे अखबारों में एक दूसरे की खबर कॉपी करने या चोरी करने का खेल चलता ही रहता है. इसके बावजूद लोग इलेक्‍ट्रानिक मीडिया से ज्‍यादा विश्‍वास अखबार पर करते हैं तथा महत्‍व देते हैं. पर चोरी जैसी हरकत खुद को नम्‍बर एक कहने वाला बड़ा अखबार दैनिक जागरण करे तो इसे क्‍या कहा जाए.

हिंदुस्‍तान अखबार के दिल्‍ली संस्‍करण में एक खबर आई, जिसका शीर्षक था ”दो वर्ष के अंदर मानसिक रोगी बना सकता है महानगर का तनाव”. यह खबर हिंदुस्‍तान में 9 अक्‍टूबर को  सीनियर रिपोर्टर निशी भाट के नाम से प्रकाशित हुई थी. पर लोगों को आश्‍चर्य तब हुआ जब अगले ही दिन यानी 10 अक्‍टूबर को दैनिक जागरण ने भी दिल्‍ली जागरण पेज पर ”बढ़ रही मानसिक मरीजों की संख्‍या” हेडिंग के साथ खबर लगाई. इस खबर में हिंदुस्‍तान से आंकड़े एवं जानकारियां चुराकर बस शब्‍दों का हेरफेर कर दिया गया.

अब आसानी से समझा जा सकता है कि इन बड़े अखबारों के रिपोर्टर किस तरह की और कौन सी पत्रकारिता कर रहे हैं. अब इसे खबरों का दबाव कहें या फिर अपने पाठक को मूर्ख बनाने की कला, पर इस खबर के बाद जागरण की साख तो जरूर गिरी है.

हिंदुस्‍तान में प्रकाशित खबर

जागरण में प्रकाशित खबर

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. suklavk

    October 12, 2011 at 11:08 am

    एक पत्रकार ने दूसरे के साथ किया धोखा
    एक साथ्‍ा लाए खबर, एक ने पहले छाप दी तो दूसरे ने बाद में
    दरअसल मानसिक दिवस विशेष पर दोनों ने विभाग से खबर निकाली थी
    मगर एक ने ब्‍यूरो प्रमुख के दबाव में एक दिन पहले ही खबर की उल्‍टी कर दी
    अब इसमें दोनों पत्रकार का क्‍या दोष है

  2. prasoon

    October 12, 2011 at 11:30 am

    दरअसल यह आंकडा दोनों रिपोर्टर ने दिल्‍ली सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रवक्‍ता से इमेल पर मंगाया था
    दोनों ने अपने स्‍तर पर अलग मंगाने के बाद खबर बनाई
    हिंदुस्‍तान व जागरण के पत्रतार कहीं जाते नहीं हैं,
    बल्कि इमेल पर ही आंकडे मंगाकर उस पर बाइलाइन की परंपरा पैदा कर देते हैं
    मुझे तो उस ब्‍यूरो प्रमुख पर तरस आती है जिसने बाइलाइन दे दी

  3. dukheen

    October 12, 2011 at 7:21 pm

    dikkat kya hai taau, dainik jagran ke pathko ko kya nahi hak hai is news ko padhne ka?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...